Oppo Find X9s Pro के रेंडर्स लीक, 200MP कैमरा, 6.32-इंच कॉम्पैक्ट डिजाइन और 144Hz डिस्प्ले से होगा लैस

Oppo अपने नए कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप Oppo Find X9s Pro को 21 अप्रैल को चीन में लॉन्च करने वाला है। वहीं, लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ गई है। लीक रेंडर्स देखकर लगता कि कंपनी इस बार भी प्रीमियम डिजाइन और बढ़िया कैमरा सेटअप देने वाली है। आइए, आगे आपको फोन के बारे में विस्तार से बताते हैं।
टिप्स्टर Evan Blass द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए रेंडर्स के अनुसार, Oppo Find X9s Pro को Cyan, Orange, Titanium और White जैसे चार आकर्षक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। डिजाइन की बात करें तो यह फोन मौजूदा Find X9 सीरीज जैसा ही लुक दे रहा है, लेकिन यह लाइनअप का सबसे कॉम्पैक्ट मॉडल बन सकता है। जिसमें लगभग 6.32 इंच का डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है।
OPPO Find X9s Pro pic.twitter.com/Q2jHm5QAWh
— Evan Blass (@evleaks) April 8, 2026
स्पेसिफिकेशन की बात करें अब तक आई जानकारी के अनुसार, Oppo Find X9s Pro में 6.32 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। परफॉरमेंस के लिए यह डिवाइस MediaTek के Dimensity 9500 चिपसेट से लैस हो सकता है, जिसके साथ LPDDR5x RAM और UFS 4.1 स्टोरेज मिल सकता है। फोन को 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है।
बैटरी के मामले में भी Oppo Find X9s Pro स्मार्टफोन दमदार साबित हो सकता है। इसमें 7,025mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। इसके अलावा, डिवाइस में डुअल स्पीकर्स, X-axis लीनियर मोटर और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे प्रीमियम फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं।
कैमरा सेगमेंट Oppo Find X9s Pro फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जबकि रियर में 200MP का Samsung HPE प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (Samsung HP5 सेंसर के साथ) लगाया जा सकता है। यही नहीं एक 3.2MP मल्टीस्पेक्ट्रल सेंसर और Hasselblad ट्यूनिंग भी दी जा सकती है, जिससे फोटोग्राफी एक्सपीरियंस शानदार हो सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Find X9s Pro फोन Hasselblad टेली-कन्वर्टर किट को भी सपोर्ट करेगा। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह ColorOS 16 पर आधारित Android 16 पर रन कर सकता है। इसके अलावा यह IP68 व IP69 रेटिंग के साथ आएगा। जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट होगा।
आगामी Oppo Find X9s Pro कॉम्पैक्ट और पावरफुल फ्लैगशिप स्मार्टफोन के तौर पर सामने आ सकता है। जो मिड प्रीमियम रेंज में फोन देख रहे ग्राहकों को लुभा सकता है। हम आपको 21 अप्रैल के लॉन्च पर इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।