
फोल्डेबल फोन धीरे धीरे मेनस्ट्रीम का हिस्सा बनते जा रहा है। हाल में सैमसंग ने Galaxy Fold 3 और Z Flip 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। वहीं दूसरे स्मार्टफोन मेकर्स के साथ-साथ बॉयर्स भी फोल्डेबल फोन्स पर काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। जल्द ही स्मार्टफोन कंपनियों के बीच फोल्डेबल स्मार्टफोन पॉपुलर हो रहे हैं। Oppo को लेकर खबर है कि कंपनी जल्द ही अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इस साल जून में Oppo X 2021 रोलेबल फोन का कॉनसेप्ट सबके सामने रखा था। अब कंपनी Samsung Galaxy Fold 3 की तरह अपना फोल्डेबल स्मार्टफोन मेनस्ट्रीम मार्केट में लॉन्च करने पर विचार कर रही है।
Oppo के फोल्डेबल फोन में हो सकती हैं ये खूबियां

चाइनीज टिपस्टर Digital Chat Station ने ओप्पो के अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर कुछ जानकारी शेयर किए हैं। Oppo Foldable फोन में 7.8-inch या 8-inch का 2K रेजलूशन वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस डिस्प्ले में AMOLED पैनल का सपोर्ट दिया जा सकता है। ओप्पो के इस फोन की डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है।
ओप्पो के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को लेकर कहा जा रहा है कि इसे Snapdragon 888 प्रोसेसर के साथ पेश किया जा सकता है। Oppo का फोल्डेबल स्मार्टफोन 32MP सेल्फी कैमरा के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही ओप्पो का यह फोन 50MP Sony IMX766 प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। यह कैमरा सेंसर OnePlus Nord 2, OnePlus 9 Pro में देखा जा चुका है। खबरों की माने तो सोनी का यह कैमरा सेंसर अपकमिंग Oppo Reno7 में भी दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Oppo A54s स्मार्टफोन 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 4GB RAM के साथ होगा लॉन्च, जानें कीमत
इसके साथ ही ओप्पो के फोल्डेबल फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ पेश किया जा सकता है। ओप्पो का अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करेगा। हालांकि ओप्पो ने कुछ दिनों पहले Android 12 पर आधारित ColorOS 12 कस्टम यूजर इंटरफेस को लॉन्च किया है। यह भी पढ़ें : OnePlus 9RT 5G स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट, 50MP कैमरा और 65W फास्ट चार्ज के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

















