OPPO Fold स्मार्टफोन का डिजाइन लॉन्च से पहले हुआ लीक, जानें क्या होंगी खूबियां

Join Us icon

OPPO ने करीब दो साल पहले 2019 में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का प्रोटोटाइप पेश किया था। इसके बाद ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। इसके बाद कंपनी ने कुछ समय पहले अपना रोलेबल स्मार्टफोन OPPO X 2021 को शो-केश किया था। रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO का यह फोल्डेबल फोन नवंबर महीने में पेश किया जा सकता है। OPPO Fold (ओप्पो का फोल्डेबल फोन) स्मार्टफोन के बारे में 91Mobiles के पास एक्सक्लूसिव जानकारी है। 91 मोबाइल्स के पास OPPO के फोल्डेबल स्मार्टफोन के पेटेंट इमेज हैं जो कंपनी ने साल 2019 में CNIPA में सब्मिट किए थे। यहां हम आपको ओप्पो के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।

OPPO के फोल्डेबल फ़ोन के पेटेंट

Oppo के CNIPA में सब्मिट किए पेटेंट इमेज से कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन के बारे में पता चलता है। ओप्पो के इस फ़ोन के दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम अप/डाउन बटन मिलते हैं। इसके साथ ही फ़ोन के बाएं ओर कुछ भी नहीं मिलता है। इसके साथ ही ओप्पो के फोल्डेबल फोन में एक्सटीरियर डिस्प्ले भी मिलती है। ओप्पो के फोल्डेबल फोन की आउटर डिस्प्ले फ्लैक्सीबल होगी। इसका डिजाइन Huawei Mate X सीरीज की तरह होगा। यह भी पढ़ें : Xiaomi 12 स्मार्टफोन 100W फास्ट चार्जिंग, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ हो सकता है लॉन्च

ओप्पो के फोल्डेबल फ़ोन में वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसके साथ ही फ़ोन के टॉप में SIM ट्रे दिया जाएगा। इसके साथ ही बॉटम में USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर ग्रिल दिए जाएंगे। ओप्पो के फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के बारे में फ़िलहाल इतनी ही जानकारी उपलब्ध है। ये पेटेंट इमेज कंपनी के पिछले साल पेश किए प्रोटोटाइप जैसे ही हैं। हालांकि एक साल बाद कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफ़ोन के डिज़ाइन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। यह भी पढ़ें : Pure EV EPluto 7G इलेक्ट्रिक स्कूटर 120KM रेंज और 60KMPH टॉप स्पीड के साथ लॉन्च, जानें क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है JioPhone Next?

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here