Oppo K15 Turbo और Turbo Pro लॉन्च से पहले लीक, मिल सकता है Dimensity 9500s और एक्टिव कूलिंग फैन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Oppo-K13-Turbo-Pro-launched-in-china-price-specs.jpg

Oppo अपनी K Turbo सीरीज के पोर्टफोलियो को आगे बढ़ा सकता है। इसमें K13 के अपग्रेड के तौर पर Oppo K15 Turbo सीरीज आ सकती है। इसे लेकर टिप्स्टर Digital Chat Station ने जानकारी शेयर की है। लीक के अनुसार इस आगामी लाइनअप में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे। जिन्हें Oppo K15 Turbo और Oppo K15 Turbo Pro नाम से एंट्री मिल सकती है। हालांकि नाम को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार, Oppo K15 Turbo Pro में MediaTek का नया Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसे 6.78-इंच के 1.5K रिजॉल्यूशन वाले LTPS फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। टिप्स्टर का कहना है कि इसका डिस्प्ले साइज और चिपसेट Redmi के अपकमिंग Turbo 5 Max स्मार्टफोन से काफी मिलता-जुलता हो सकता है। जिससे उम्मीद है कि दोनों डिवाइस एक ही प्राइस सेगमेंट में मुकाबला कर सकते हैं।

आगामी सीरीज की सबसे बड़ी खासियत कूलिंग सिस्टम को माना जा रहा है। लीक में दावा किया गया है कि Oppo K15 Turbo सीरीज का हाइलाइट फीचर इन-बिल्ट वॉटरप्रूफ एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। खास बात यह है कि यह एडवांस कूलिंग सिस्टम सिर्फ Pro मॉडल ही नहीं, बल्कि स्टैंडर्ड वैरियंटमें भी देखने को मिल सकता है। बेस मॉडल में 6.59-इंच का थोड़ा छोटा डिस्प्ले दिए जाने की बात भी लीक में शेयर की गई है। दोनों मोबाइल्स में बड़ी बैटरी मिलना का भी संकेत दिया गया है। हालांकि बैटरी साइज क्या होगा यह अभी बताया नहीं गया है।

यदि पिछले मॉडल्स की बात करें, तो Oppo K13 Turbo सीरीज को कंपनी ने जुलाई 2025 में लॉन्च किया था। जिसमें दमदार स्पेसिफिकेशंस देखने को मिले थे। इस सीरीज में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट, 7000mAh की बड़ी बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और IPX9 वॉटरप्रूफ रेटिंग दी गई थी। यही नहीं, यह Oppo का पहले मिडरेंज स्मार्टफोन थे जिसमें एक्टिव कूलिंग फैन का इस्तेमाल किया गया था। ऐसे में नई K15 Turbo सीरीज से भी यूजर्स को हाई परफॉरमेंस और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट की उम्मीद है।

Oppo K15 Turbo और Turbo Pro उन यूजर्स को टारगेट कर सकते हैं जो मिड-रेंज सेगमेंट में गेमिंग वाले हाई परफॉरमेंस स्मार्टफोन चाहते हैं। एक्टिव कूलिंग फैन, पावरफुल Dimensity 9500s चिप और फ्लैट 1.5K डिस्प्ले इसे गेमर्स और लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए आकर्षक बना सकता है।

लॉन्च के बाद Oppo K15 Turbo सीरीज का मुकाबला संभावित तौर पर Redmi Turbo 5 Max और iQOO Neo सीरीज के स्मार्टफोंस से हो सकता है। यदि आप 30 से 35 हजार रुपये के बजट में ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो लंबे गेमिंग सेशन में भी हीटिंग कंट्रोल रखे और फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस दे, तो Oppo K15 Turbo या Turbo Pro अच्छे ऑप्शन बन सकते हैं। हालांकि अभी सिर्फ शुरुआती जानकारी आई है इसलिए आपको और जानकारी के लिए वेट करना होगा। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।