8जीबी रैम और दमदार प्रोसेसर वाला OPPO K3 जल्द होगा इंडिया में लॉन्च, अमेजन पर हुआ टीज

Join Us icon

आज से लगभग दो महीने पहले चीन में Oppo ने अपनी नई K सीरीज के अंदर Oppo K3 को लॉन्च किया था। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि यह फोन जल्द ही इंडिया में लॉन्च होगा। फोन का टीजर पेज ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया सामने आया है। हालांकि, अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर फोन की स्पेसिफिकेशन्स, लॉन्च डेट और कीमत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस फोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा फोन पहले से चीन में उपलब्ध है तो इसकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर किसी लीक का इंतजार नहीं रहेगा।

डिजाइन

अगर बात करें फोन की के डिजाइन की तो इसे पॉप-सेल्फी कैमरा के साथ चीन में पेश किया गया था, जिससे यह फोन फुलव्यू बेजल लेस डिसप्ले को सपोर्ट करता है। डिसप्ले के तीन किनारें पूरी तरह से बेजल लेस हैं। वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया गया है। इस फोन में किसी भी तरह की कोई नॉच ​नहीं दी गई है। पॉप अप कैमरा फोन के सेंटर में है जो सेल्फी की कमांड देने पर ही फोन बॉडी से बाहर निकलता है। इसे भी पढ़ें: 6जीबी रैम पर लॉन्च हुआ 48-एमपी कैमरे और 4,020एमएएच बैटरी वाला Oppo F11

Oppo K3 की स्पेसिफिकेशन्स

Oppo ने हैंडसेट में 6.5-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करती है। इसके साथ ही यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ ओपो के यूजर इंटरफेस कलर ओएस 6.0 पर पेश किया गया है। वहीं कंपनी ने बताया है कि Oppo K3 में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट दिया है जो कि 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लाक स्पीड वाला आक्टाकोर प्रोसेसर पर आधारित है। इसे भी पढ़ें: Oppo लाया अनोखी टेक्नोलॉजी, अब बिना नेटवर्क के भी होगी फोन पर बात

चीन में Oppo K3 में 6जीबी रैम व 8जीबी रैम के साथ 64जीबी, 128जीबी व 256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट हैं। वहीं, Oppo K3 में गेम बूस्ट 2.0 फीचर है जो गेमिंग के शौकीन लोगों को लैग फ्री व स्मूथ परफार्मेंस देगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 16-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Oppo K3 में 16-मेगापिक्सल का पॉप अप कैमरा सेंसर है। इसके अलावा ओपो ने K3 में इन डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट दिया है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 3,765एमएएच की बैटरी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here