
OPPO आने वाली 10 अक्टूबर को चीन में एक बड़ें ईवेंट का आयोजन करने जा रही है। इस ईवेंट के मंच से एक ओर जहां ‘रेनो सीरीज़’ का आगामी डिवाईस OPPO Reno Ace लॉन्च किया जाएगा वहीं साथ ही कंपनी ‘के सीरीज़’ का नया स्मार्टफोन OPPO K5 भी टेक मार्केट में पेश करेगी। ये दोनों ही स्मार्टफोन OPPO की नई चार्जिंग टेक्नोलॉजी 65W SuperVOOC 2.0 और VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक से लैस कर बाजार में उतरेंगे। इन दोनों ही स्मार्टफोंस को लेकर अभी तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं अब लॉन्च से पहले ही OPPO K5 के वेरिएंट्स और कीमत का भी खुलासा हो गया है।
यह होगी कीमत
OPPO K5 से जुड़े लीक के अनुसार यह स्मार्टफोन दो रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा तथा दोनों वेरिएंट्स में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद रहेगी। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले फोन के बेस वेरिएंट को कंपनी द्वारा 1799 युआन में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं OPPO K5 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत लीक में 1999 युआन बताई गई है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 17,900 रुपये और 19,900 रुपये के करीब है। लीक में बताया गया है कि कंपनी OPPO K5 के साथ OPPO MH135 ईयरफोन भी प्रोमोशनल ऑफर के तहत फ्री में देगी। वहीं कंपनी द्वारा OPPO K5 का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किए जाने की भी उम्मीद है।
OPPO K5
अभी तक सामने आए लीक्स और वेबसाइट लिस्टिंग में पता चला है कि OPPO K5 को कंपनी द्वारा 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। टेना पर इस फोन का डायमेंशन 158.7 x 75.2 x 8.6एमएम और वज़न 182 ग्राम बताया गया है। टेना लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया जाएगा और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करेगा। यह भी पढ़ें : OnePlus 7T Pro भी होगा इंडिया में लॉन्च, 10 अक्टूबर को देगा दस्तक और अमेज़न पर होगी सेल
OPPO K5 को टेना पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। वहीं ताजा लीक में फोन को 3 वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की बात सामने आ चुकी है, जिनमें से दो वेरिएंट्स की कीमत का खुलासा भी हो गया है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO K5 को क्वॉड रियर कैमरे से लैस बताया गया है। लिस्टिंग के अनुसार इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
इसी तरह फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K5 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। टेना के मुताबिक OPPO K5 में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जो VOOC 4.0 तकनीक से लैस होगी। यह भी पढ़ें : Xiaomi Redmi 8 फ्लिपकार्ट पर हुआ लिस्ट, 9 अक्टूबर को होगा इंडिया में लॉन्च
इस तकनीक को लेकर OPPO ने बताया है कि इस तकनीक के चलते 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 30 मिनट में 67 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसी तरह 73 मिनट में यह बैटरी फुल 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 10 अक्टूबर का लॉन्च किया जा रहा है।

















