
Oppo K5 को चीनी मार्केट में 10 अक्टूबर को उतारा जाएगा। यह जानकारी चीनी कंपनी ने एक वीबो पोस्ट जारी करके दी। नया ओप्पो फोन चार रियर कैमरों से लैस होगा। यह ग्रेडिएंट बैकपैनल और 3डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। फिलहाल, घरेलू मार्केट में इस हैंडसेट के लिए रजिस्ट्रेशन का आगाज हो गया है। लेकिन इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं हुआ है। ओप्पो के5 के स्पेसिफिकेशन पहले लीक हो चुके हैं।
चीन की स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने हाल ही में वीबो पर एक आधिकारिक पोस्ट जारी कर जानकारी दी कि Oppo K5 को चीन में 10 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, चीन में इसी दिन ओप्पो रेनो ऐस को भी लॉन्च किया जाना तय हो चुका है। वहीं, Oppo K5 को टेना पर सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जहां डिवाइस की कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आई थीं। अब वीबो पर एक टीजर इमेज में फोन की ओर कई जानकारी सामने आई है। इसे भी पढ़े: Exclusive : लॉन्च से पहले देखें कैसा होगा 12 जीबी रैम और क्वॉड रियर कैमरे वाला OPPO Reno Ace
वीबो टीजर इमेज के अनुसार फोन में स्नैपड्रैगन 730G गेमिंग चिपसेट और हाल ही में पेश किए गए VOOC 4.0 फ्लैश चार्ज भी होगा। वहीं, यह डिवाइस कंपनी का पहला फोन होगा 64MP प्राइमरी रियर कैमरा वाला हैंडसेट होगा। वहीं, डिवाइस में 6.4-इंच फुल-एचडी+ AMOLED डिसप्ले 1,080 x 2,340 पिक्सल रेजोल्यूशन होगा। वहीं, डिजाइन की बात करें तो फोन में वॉटर ड्रॉप नॉच होगा, जिसमें 32MP सेल्फी कैमरा होगा।
स्पेसिफिकेशन्स
टेना की लिस्टिंग के मुताबिक OPPO K5 को कंपनी द्वारा 2,340 x 1,080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। टेना पर इस फोन का डायमेंशन 158.7 x 75.2 x 8.6एमएम और वज़न 182 ग्राम बताया गया है। टेना लिस्टिंग से पता चला है कि यह स्मार्टफोन एंडरॉयड 9.0 पाई आधारित कलर ओएस पर पेश किया जाएगा और क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 730जी चिपसेट पर रन करेगा। इसे भी पढ़ें: Oppo F11 Pro की कीमत हुई बेहद कम, Vivo और Xiaomi की बढ़ेगी मुसीबत
OPPO K5 को टेना पर 8 जीबी रैम मैमोरी से लैस बताया गया है तथा फोन में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिए जाने की बात कही गई है। हालांकि उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन एक से ज्यादा वेरिएंट में दस्तक देगा। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो OPPO K5 को क्वॉड रियर कैमरे से लैस बताया गया है। टेना के अनुसार इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जाएगा।
इसी तरह फोन में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाईड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस देखने को मिल सकता है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए OPPO K5 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। टेना के मुताबिक OPPO K5 में 4,000एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी जो VOOC 4.0 तकनीक से लैस होगी। इस तकनीक को लेकर OPPO ने बताया है कि इस तकनीक के चलते 4,000एमएएच बैटरी वाले स्मार्टफोन को सिर्फ 30 मिनट में 67 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकेगा। इसी तरह 73 मिनट में यह बैटरी फुल 100 प्रतिशत चार्ज हो जाएगी।


















