50MP कैमरा वाले Find X8s और Find X8s+ चीन में हुए लॉन्च, जानें प्राइस और फुल डिटेल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/04/OPPO-Find-X8-and-Find-X8-Plus.jpg

ओप्पो ने गुरुवार को चीन में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस सीरीज का सबसे बड़ा फोन Find X8 Ultra, जिसमें डुअल टेलीफोटो कैमरे और स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप है। इसके साथ ही कंपनी ने दो और फ्लैगशिप फोन भी पेश किए हैं, जिनके नाम Find X8s और X8s+ हैं। यह दोनों ही फोन जो मीडियाटेक चिपसेट के साथ आते हैं। Find X8s की बात करें तो यह एक कॉम्पैक्ट ऑप्शन है, जिसमें 6.3-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, वहीं X8s+ में थोड़ा बड़ा 6.59-इंच का पैनल मिलता है। दोनों ही डिस्प्ले FHD+ रेजोलूशन और स्मूद 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती हैं। आइए आगे आपको इन दोनों ही फोन्स के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

OPPO Find X8s और Find X8 Plus का डिजाइन

दोनों स्मार्टफोन्स का फ्रंट डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी लगभग एक जैसी है। लेकिन जैसे ही आप उन्हें पलटते हैं, डिजाइन में फर्क साफ नजर आता है। Find X8s के रियर कैमरा मॉड्यूल में सेंसर को पूरी तरह सिमेट्रिकल यानी संतुलित और एक समान ढंग से लगाया गया है, जो देखने में क्लीन और क्लासिक लगता है।

दूसरी ओर, X8s+ का कैमरा मॉड्यूल एक बोल्ड अप्रोच अपनाता है। इसमें सेंसर को असमान और त्रिकोणीय (ट्राएंगल शेप) लेआउट में रखा गया है, जो इसे थोड़ा फ्यूचरिस्टिक और यूनीक लुक देता है। यह डिजाइन का अंतर दोनों फोन्स की पर्सनालिटी में भी फर्क पैदा करता है, जहां X8s एक मिनिमल और संतुलित लुक देता है, वहीं X8s+ ज्यादा अटेंशन-ग्रैबिंग और एक्सपेरिमेंटल लगता है।

OPPO Find X8s और Find X8 Plus की कीमत

मॉडल वेरिएंट प्राइस
OPPO Find X8s 12GB/256GB CNY 4,199 (around Rs 49,300)
16GB/256GB CNY 4,399 (approx Rs 51,600)
12GB/512GB CNY 4,699 (around Rs 55,100)
16GB/512GB CNY 4,999 (approx Rs 58,600)
16GB/1TB CNY 5,499 (around Rs 64,500)
OPPO Find X8s+ 12GB/256GB CNY 4,199 (around Rs 49,300)
12GB/512GB CNY 4,699 (approx Rs 55,100)
16GB/512GB CNY 4,999 (around Rs 58,600)
16GB/1TB CNY 5,499 (around Rs 64,500)

 

OPPO Find X8s और Find X8s+ स्पेसिफिकेशन्स डिटेल

डिस्प्ले:

OPPO Find X8s में 6.32-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जबकि Find X8s+ में थोड़ी बड़ी 6.59-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन मिलती है। दोनों ही डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं और फ्लैट एज डिज़ाइन के साथ आती हैं, जिससे प्रीमियम लुक मिलता है।

प्रोसेसर:

Find X8s और Find X8s+ दोनों में MediaTek Dimensity 9400+ चिपसेट दिया गया है। यह चिपसेट Dimensity 9400 का एक ट्यून किया गया वर्जन है, जो बेहतर परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिए तैयार किया गया है।

मेमोरी और स्टोरेज:

दोनों ही स्मार्टफोन में 16GB तक की LPDDR5x रैम और 1TB तक का UFS 4.0 स्टोरेज सपोर्ट मौजूद है, जो इन्हें मल्टीटास्किंग और हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के लिए बेहतरीन बनाता है।

ऑपरेटिंग सिस्टम:

दोनों स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 कस्टम स्किन पर चलते हैं, जो यूज़र इंटरफेस को स्मूद और कस्टमाइज़ेबल बनाता है।

कैमरा:

Find X8s और Find X8s+ दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50MP टेलीफोटो लेंस है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32MP का कैमरा मौजूद है।

बैटरी:

Find X8s में 5,700mAh की बैटरी दी गई है। वहीं, Find X8s+ में 6,000mAh की बड़ी Glacier बैटरी मिलती है।दोनों ही डिवाइसेज 80W फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं।

अन्य फीचर्स:

इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, क्विक बटन (शॉर्टकट और एक्स्ट्रा फंक्शनैलिटी के लिए), IP68/IP69 रेटिंग – पानी और धूल से सुरक्षा, SGS ड्रॉप रेजिस्टेंस – गिरने पर डिवाइस को बेहतर प्रोटेक्शन देने वाला सर्टिफिकेशन