10050mAh बैटरी और 12 इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च हुआ OPPO Pad Air5

ओपो ने अपनी होम मार्केट चीन में नया टैबलेट डिवाइस OPPO Pad Air5 लॉन्च किया है। यह ब्रांड द्वारा लाए गए सबसे पतले टैबलेट में से एक है। ओपो पैड एयर5 की थिकनेस 6.83mm है जो iPhone 17 series के सभी मॉडल्स से कम है। इस आईफोन से भी पतले टैबलेट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं। यह स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स के साथ ही पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सपोर्ट करता है।
ओपो पैड एयर5 एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो OxygenOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस टैबलेट में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना Dimensity 7300 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें Arm Mali-G615 MC2 जीपीयू दिया गया है।
OPPO Pad Air5 को 2800 × 1980 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 12.1-इंच की 2.8K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह एलसीडी पैनल पर बनी स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 900nits पीक ब्राइटनेस, 284PPI और 98% DCI-P3 कलर्स आउटपुट प्राप्त होता है। इस डिवाइस की डिस्प्ले TÜV Rheinland स्मार्ट केयर 4.0 सर्टिफाइड है। यह रेटिंग चलते ज्यादा देर तक टैबलेट पर वीडियो देखने या गेम खेलने पर भी ऑंखों को नुकसान पहुंचाने से बचाने में मदद करती है।
इस ओपो के बड़ी बैटरी टैबलेट Pad Air5 में पावर बैकअप के लिए 10,050mAh बैटरी दी गई है। ब्रांड के अनुसार फुल चार्ज करने के बाद इसपर 15 घंटे तक वीडियो प्लेबैक या 53 घंटे तक म्यूजिक प्ले टाइम मिल सकता है। वहीं टैबलेट को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 33W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह ओप्पो टैबलेट 6.5W रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
फोटोग्राफी के लिए OPPO Pad Air5 टैबलेट के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं ऑनलाइन क्लास या वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के लिए इसके फ्रंट पैनल पर भी 8 मेगापिक्सल का कैमरा लगाया गया है। इस टैबलेट में यूजर्स को क्वॉड स्पीकर्स, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और Type-C सहित फेस अनलॉक फीचर भी मिलेगा। ओपो पैड एयर5 टैबलेट में सिम भी लगाई जा सकती है।
कीमत की बात करें तो OPPO Pad Air5 Wi-Fi मॉडल को तीन वेरिएंट्स में लाया गया है। इसके बेस वेरिएंट में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 1899 युआन (तकरीबन 24,249 रुपये) है। इसके 8GB + 256GB का रेट 2199 युआन (तकरीबन 28 हजार रुपये) और 12GB + 256GB की कीमत 2499 युआन तकरीबन 31 हजार रुपये है।
इसी तरह सिम लगाने वाला टैबलेट यानी OPPO Pad Air5 5G 2399 युआन में लॉन्च हुआ है। यह 8जीबी रैम + 128जीबी मेमोरी का रेट है जो इंडियन करंसी अनुसार 30,500 रुपये के करीब है। ओपो पैड एयर5 का सॉफ्ट लाइट वेरिएंट भी कंपनी लेकर आई है और इसकी कीमत भी 2399 युआन यानी 30,500 रुपये के करीब है।