
OPPO चीन में Pad 4 Pro को 10 अप्रैल को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है, सामने आया है कि ब्रांड एक और टैबलेट पर भी काम कर रहा है। यह OPPO Pad SE हो सकता है, जो WiFi और LTE वैरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस को सिंगापुर का IMDA सर्टिफिकेशन मिला है जिससे इसके नाम की पुष्टि होती है। साथ ही दोनों वेरिएंट्स को इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस लिस्टिंग में देखा गया है, जिससे इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। LTE मॉडल को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफार्म पर भी स्पॉट किया गया है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी सामने आई है।
OPPO Pad SE डिटेल्स (संभावित)
- OPPO Pad SE को IMDA सर्टिफिकेशन में OPD2420 और OPD2419 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है।
- OPD2420 मॉडल LTE वैरियंट से संबंधित है, जबकि OPD2419 Wi-Fi-ओनली है।
- LTE मॉडल की Geekbench लिस्टिंग में k6789v1_64 कोडनेम वाला मदरबोर्ड दिखाया गया है, जिसमें दो कोर 2.20GHz और छह कोर 2GHz की स्पीड पर चलते हैं। इसके साथ Mali-G57 MC2 GPU भी मौजूद है।
- चिपसेट डिटेल्स से पता चलता है कि यह टैबलेट Helio G99 या G99 Ultimate SoC द्वारा संचालित होगा।
- डेटाबेस के अनुसार, OPPO Pad SE में 4GB रैम होगी और यह Android 15 OS के साथ लॉन्च होगा।
- Geekbench टेस्ट रिजल्ट में OPPO Pad SE LTE ने सिंगल-कोर टेस्ट में 548 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,772 अंक प्राप्त किए हैं।
- इंपोर्ट-एक्सपोर्ट डेटाबेस के मुताबिक, LTE और WiFi दोनों वेरिएंट्स में 10.95-इंच डिस्प्ले, 4GB रैम, और 128GB स्टोरेज मिलेगी।
OPPO Pad SE की बाकी जानकारी फिलहाल स्पष्ट नहीं है। यह पहली बार होगा जब ब्रांड अपने पोर्टफोलियो में ‘SE’ ब्रांडेड टैबलेट पेश करेगा। आने वाले समय में इस डिवाइस से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आ सकती हैं। OPPO Pad SE के भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, भारत में OPPO के पास केवल Pad Air उपलब्ध है, जिसे 2022 में ₹16,999 की कीमत पर लॉन्च किया गया था।












