शार्क फिन के बाद ओपो ला रहा है रोटेटिंग स्टाइल में पॉप-अप कैमरा, आधे चांद की तरह निलकलेगा बाहर

Join Us icon

भले ही पॉपअप कैमरे की शुरुआत वीवो ने की है लेकिन आज जितने तरीके के पॉपअप कैमरे ओपो के पास हैं शायद ही किसी और के पास हों। वहीं हाल में हमनें ओपो रेनो में शार्क फिन पॉपअप कैमरे को देखा है। वहीं आज ओपो का एक और नया पॉपअप कैमरे का पेटेंट सामने आया है जो अब तक के पेटेंट से बिल्कुल अगल है। कंपनी रोटेटिंग स्टाइल में पॉपअप कैमरा लाने वाली है। इसके लिए कंपनी ने यूनाइटेड स्टेट पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस यानी USPTO में नया पेटेंट फाइल किया है।

91मोबाइल्स को ओपो के इस आने वाले स्मार्टफोन की पेटेंट फाइल मिली है जिसमें फोन के सेल्फी कैमरा के डिजाइन की झलक देखने को मिली है। कंपनी ने इस पेटेंट में कैमरे के साथ उसके काम करने के तरीक को भी स्पष्ट रूप से समझाया है।
oppo-rotating-selfie-camera-patent-3
दूसरे पॉपअप कैमरे की तरह यह भी फोन की बॉडी के अंदर छुपा हुआ होगा। परंतु जहां दूसरे कैमरे सीधा बाहर आते हैं वहीं यह रोटेट होते हुए घूमकर ऊपर की तरफ आएगा और उपर में आधे चांद की तरह दिखाई देता है जो कि काफी अनूठा है। पेटेंट के अनुसार फोन की बॉडी में एक मोटर लगाई जाएगी और यही मोटर कैमरे को ओपेन होने में मदद करेगा। इसी तरह यह बंद होकर फिर बॉडी के अंदर समा जाता है। इसे भी पढ़ें: सबसे अलग सेल्फी कैमरा डिजाइन के साथ भारत आया Oppo Reno, 10X जूम के साथ हैं ये शानदार फीचर्स

हालांकि पेटेंट में कंपनी ने सिंगल सेल्फी कैमरे का जिक्र किया है। इसके साथ ही यहां दो सेंसर्स भी बने हैं। परंतु हो सकता है कि जब इस तकनीक को पेश किया जाए तो कैमरा सेंसर में आपको बदलाव देखने को मिले, ज्यादा भी हो सकते हैं। हालांकि पेटेंट डिजाइन में यह स्पष्ट है कि रोटेटिंग सेल्फी कैमरा सिर्फ फ्रंट के लिए उपयोग होगा। रियर पैनल वाला कैमरा बॉडी में साइड में दिया जाएगा। कंपनी ने डुअल रियर कैमरा फ्लैश के साथ दिखाया है। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno Z लॉन्च, मीड बजट में मिलेगी ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स


ओपो ने रोटेटिंग पॉपअप कैमरे के लिए एक डायग्राम में मोटर को भी दिखाया है। इसमें तीन गियर हैं। एक गियर मेन मोटर से कनेक्ट होगा एक बड़े से गियर को घुमाने का काम करेगा। यह बड़ा सा गियर कैमरा मॉड्यूल से कनेक्ट होगा और फिर उसे रोटेट होकर उपर की ओर आने में मदद करेगा। इस तरह पूरा कैमरा मॉड्यूल काम करेगा। हालांकि यह रोटेटिंग स्टाइल वाला पॉपअप कैमरा कब लॉन्च किया जाएगा यह कहा नहीं जा सकता लेकिन आशा है कि कंपनी जल्द ही अब पेश कर सकती है।

गौरतलब है कि कंपनी ने हाल ही में ओपो ने भारत में रेनो सीरीज के तहत दो फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने रेनो स्टैंडर्ड एडिशन के अलावा रेनो 10एक्स जूम मॉडल को भी पेश किया है और इन दोनों फोंस में आपको यूनिक स्टाइल का कैमरा मिलेगा। इस फोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरा है जो फोन बॉडी के अंदर दिया गया है। फ्रंट कैमरा ऑन करते ही यह बॉडी से बाहर आता है लेकिन साधारण पॉप-अप के बजाय यह तिकोने आकार में निकलता है जो पानी के अंदर शार्क मछली के पंख की तरह दिखाई देता है। इसलिए कंपनी ने इसे ”शार्क फिन” कैमरे का नाम दिया है। दोनों मॉडल में यही कैमरा है।

इसके अलावा ओपो ने पहले एक अलग तरह के रोटेटिंग कैमरे का भी पेटेंट कराया था जिसमें कैमरा पहले उपर की ओर बाहर आता है और फिर वह रोटेट होकर सेल्फी और रियर कैमरे की तरह काम करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here