
चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo ने कुछ समय पहले अपने नए सीरीज़ Reno के स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था, जिसे आज भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। Reno सीरीज़ स्मार्टफोन के अंदर कंपनी ने OPPO Reno स्टैंडर्ड वेरिएंट के साथ ही Reno 10x Zoom एडिशन को पेश कर दिया है।
OPPO Reno स्टैंडर्ड वर्जन को कंपनी ने क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC और Reno 10x Zoom एडिशन में क्वॉलकॉम के लेटेस्ट टॉप-नॉच स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन में ऑल-स्क्रीन, इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर व wedge-शेप वाला (शार्क फिन पॉप-अप) पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया है।
कीमत और उपलब्धता
अगर बात करें कीमत की तो Oppo Reno 10X Zoom एडिशन के 6जीबी रैम व 128जीबी 39,990 रुपए और/ 8जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपए है। वहीं, Oppo Reno स्टैंडर्ड वर्जन के 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 32,990 रुपए है। वहीं, फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 7 जून से सेल किया जाएगा। वहीं, प्री-ऑर्डर के लिए यह हैंडसेट 28 मई को आएगा।
सबसे खास है कैमरा डिजाइन
दोनों ही फोन में फुल व्यू डिसप्ले दी गई है और सेल्फी कैमरे की जगह एक अलग डिजाइन का पॉप-अप कैमरे दिया है। इस नए कैमरे को ‘शार्क फिन पॉपअप’ नाम दिया गया है। अभी तक ये पॉप-अप कैमरे चौकोर आकार में दिए जाते थे जो फोन बॉडी से उपर उठकर बाहर निकलते थे। लेकिन ओपो रेनो का पॉप-अप कैमरा भी काफी अलग है। यह पॉप-अप कैमरा तिकोने आकार में होगा तथा उपरी पैनल पर लंबी स्लाइड पर दिया जाएगा। सेल्फी के कमांड देने पर यह एक साइड से उपर उठेगा और इसी साइड पर कैमरा सेंसर लगा होगा। इसे भी पढ़ें: OPPO Reno Z लॉन्च, मिड बजट में मिलेगी ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स

ओपो रेनो 10एक्स ज़ूम एडिशन स्पेसिफिकेशन
OPPO Reno 10x Zoom वेरिएंट की बात करें तो इसमें 6.6-इंच एमलोड डिसप्ले दिया गया है, जिसका रिजोल्यूशन 2,340 x 1,080 पिक्सल और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 टॉप पर दिया गया है। इसके साथ ही फोन में रियर पर तीन कैमरा दिया गया है। फोन के रियर में 48एमपी प्राइमरी सेंसर एफ/1.7 अपर्चर, 8एमपी एफ/2.2 सेकंडरी शूटर और 13एमपी एफ/3.0 थर्ड स्नैपर है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। एंडरॉयड पाई आधारित यह फोन कलरओएस 6 पर कार्य करता है और इसे क्वालकॉम के सबसे पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 पर पेश किया गया है। पावर बैकअप के लिए यह फोन वीओओसी 3.0 फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,065एमएएच की बैटरी दी गई है। इसे भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Oppo F11 और F11 Pro होंगे F सीरीज़ में आखिरी फोन, Reno करेगा रिप्लेस
इसके अलावा फोन में 6जीबी / 8जीबी रैम के साथ 128जीबी / 256जीबी की स्टोरेज दी गई है। वहीं, कननेक्टिविटी ऑप्शन के लिए फोन में 4जी एलटीई, डुअल सिम स्लॉट, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ए-जीपीएस है।
ओपो रेनो के स्टैंडर्ड वर्जन की स्पेसिफिकेशन
अगर बात करें Oppo Reno के स्टैंडर्ड मॉडल की बात है तो इस फोन में 6.4-इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले है जो पूरी तरह से बेज़ल लेस है। इसमें आपको किसी भी तरह का कोई नॉच देखने को नहीं मिलेगा। इसका सेल्फी कैमरा सबसे अलग है। पॉपअप तो है लेकिन तिरछे स्टाइ में खुलता है। फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16-मेगापिक्सल का कैमर दिया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने इसे 48-मेगापिक्सल (आईएमएक्स586) + 5-मेगापिक्सल के रियर कैमरा है जो एआई से लैस है।
यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 चिपसेट पर कार्य करता है। एंडरॉयड 9 पाई आधारित यह फोन कलर ओएस 9 पर कार्य करता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3,765 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 6जीबी रैम और 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। वहीं इसका एक 8जीबी रैम वाला मॉडल है जो 256जीबी की स्टोरेज के साथ आता है।


















