6जीबी रैम, 6.43-इंच बेज़ल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो आर11एस

Join Us icon

आज ही इंडिया में ओपो ने अपना आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस तकनीक वाला स्मार्टफोन एफ5 लॉन्च किया है। वहीं दूसरी ओर आज ही ओपो ने चीनी बाजार में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ भी पेश कर दी है। ओपो की ओर से आर11एस और आर11एस प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। भारतीय करंसी अनुसार आर11एस की कीमत जहां तकरीबन 29,300 रुपये है वहीं आर11एस प्लस को 36,000 रुपये के करीब कीमत पर लॉन्च किया गया है।

भारत में लॉन्च हुआ विश्व का पहला आर्टफिशियल इन्टेलिजेंस तकनीक आधारित सेल्फी कैमरे वाला फोन

ओपो ने अपने दोनों फोन मैटल यूनिबॉडी डिजाईन के साथ 18:9 बॉडी रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किए हैं। आर11एस में जहां 6.01-इंच वाली फुल एचडीप्लस स्क्रीन दी गई है वहीं इसके प्लस वेरिएंट में 6.43-इंच वाली फुल एचडीप्लस स्क्रीन है। ये दोनों फोन कलर ओएस 3.2 आधारित एंडरॉयड नुगट पर पेश किए गए हैं ​तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट पर रन करते हैं।

oppo-r11

फोटोग्राफी के लिए ओपो के नए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ जहां 20-मेगापिक्सल और 16-मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है वहीं सेल्फी के लिए ब्यूटीफाई 5.0 एआई तकनीक आधारित 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

oppo-r11s

ओपो आर11एस को जहां कंपनी ने 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की स्टोरेज पर पेश किया है वहीं आर11एस प्लस में 64जीबी स्टोरेज के साथ ही 6जीबी की रैम दी गई है। पावर बैकअप के लिए आर11एस में जहां 3,205एमएएच की बैटरी मौजूद है वहीं आर11एस प्लस में ओपो ने 4,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी है।

एचटीसी ने लॉन्च किए दो दमदार फोन यू11 लाईफ और यू11 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स

ओपो आर11एस जहां ब्लैक और शेपेंन कलर में पेश हुआ है वहीं इसका स्पेशल रेड एडिशन भी कंपनी ने जारी किया है। इस स्पे​शल एडिशन की कीमत तकरीबन 31,300 रुपये है। चीनी बाजार में आर11एस 10 नवंबर तथा इसका प्लस वेरिएंट 24 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।