एचटीसी ने लॉन्च किए दो दमदार फोन यू11 लाईफ और यू11 प्लस, देखें स्पेसिफिकेशन्स

Join Us icon

यू11 स्मार्टफोन के साथ ऐज सेंस तकनीक को पेश करने वाली टेक कंपनी एचटीसी ने आज इसी फोन के दो और नए वेरिएंट लॉन्च कर दिये है। कंपनी की ओर से यू11 लाईफ और यू11 प्लस स्मार्टफोन लॉन्च किए गए हैं। भारतीय करंसी अनुसार यू11 लाईफ की कीमत जहां कंपनी ने तकरीबन 30,000 रुपये रखी है वहीं यू11 प्लस को 60,000 रुपये की करीब लॉन्च किया है। एचटीसी के ये दोनों ही फोन ऐंज सेंस तकनीक से लैस है।

6जीबी रैम, 6.43-इंच बेज़ल लेस स्क्रीन और डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ ओपो आर11एस

एचटीसी यू11 लाईफ की बात करें तो इस फोन में 1920×1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.2-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन दो मॉडल में आता है एक में जहां एंडरॉयड वन​ दिया गया है तो दूसरा एचटीसी के यूआई से लैस है। एंडरॉयड वन के साथ यू11 लाईफ 7.1.1 नुगट पर पेश किया गया है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 630 चिपसेट पर रन करता है। यह फोन आईपी67 रेटिड है।

htc-u11-plus-3

कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम और 32जीबी मैमोरी तथा 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के​ लिए जहां इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट और रियर कैमरा दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए यू11 लाईफ में 2,600एमएएच की बैटरी मौजूद है।

16-एमपी सेल्फी कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ शाओमी का सस्ता स्मार्टफोन रेडमी वाई1

एचटीसी यू11 प्लस की बात करें तो कंपनी ने इसे 6-इंच की क्वॉडएचडीप्लस की बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया है। कंपनी ने इसे एंडरॉयड के लेटेस्ट वर्ज़न ओरियो पर पेश किया है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करते हैं। एचटीसी का यह फोन 4जीबी और 6जीबी रैम आप्शन्स में उपलब्ध होगा।

4,000एमएएच बैटरी और 3जीबी रैम के साथ आॅनर का नया फोन लॉन्च

रैम के हिसाब से फोन को 64जीबी और 128जीबी स्टोरेज पर पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप और 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। आईपी68 रेटिंग इस फोन को जहां वॉटर प्रूफ बनाती है वहीं पावर बैकअप के लिए इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट वाली 3,930एमएएच की बैटरी दी गई है।