OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro इंडिया लॉन्च कंफर्म, इनका कैमरा होगा कमाल

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/06/reno-14.jpg
Highlights

ओपो रेनो 14 सीरीज इंडिया आ रही है। कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर जानकारी दे दी है कि वह जल्द ही भारतीय बाजार में अपने नए रेनो फोन पेश करेगी। इस सीरीज के तहत OPPO Reno 14 5G और OPPO Reno 14 Pro 5G फोन लॉन्च हो सकते हैं। स्टाइलिश लुक और शानदार कैमरा से लैस अपकमिंग अपकमिंग ओपो मोबाइल्स की डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

OPPO Reno14 Series इंडिया लॉन्च डिटेल

ओपो इंडिया वेबसाइट पर अपकमिंग रेनो 14 सीरीज की माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है। ब्रांड द्वारा फोन की लुक और डिजाइन भी शेयर कर दिया गया है। फिलहाल कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि जून के अंत या फिर जुलाई के शुरुआती दिनों में OPPO Reno14 Series भारत में लॉन्च हो जाएगी। रेनो 14 इंडिया लॉन्च डेट सामने आते ही पाठकों को सूचित कर दिया जाएगा।

OPPO Reno 14 Pro स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

डिस्प्ले : ओपो रेनो 14 प्रो 5जी फोन में 2800 × 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह ओपो मोबाइल अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और इसे Crystal Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है।

प्रोसेसर : OPPO Reno 14 Pro चीन में एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 3.25GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने वाला मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। उम्मीद कर सकते हैं कि इंडिया में यह स्मार्टफोन इसी चिपसेट के साथ आएगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 116° एफओवी वाला 50MP ultra-wide-angle लेंस और 80mm फोकल लेंथ वाला 50MP telephoto लेंस लगा है। यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है।

बैटरी : पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 14 प्रो 5जी स्मार्टफोन में 6,200एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।

OPPO Reno 14 स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

डिस्प्ले : चाइना में इस स्मार्टफोन को 2760 × 1256 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.59-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिस्प्ले पर पेश किया गया है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इस ओपो मोबाइल में भी अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Crystal Shield Glass मौजूद है।

परफॉर्मेंस : OPPO Reno 14 5G फोन को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टाकोर प्रोसेसर पर पेश किया गया है जो 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यह ओपो मोबाइल एंड्रॉयड 15 आधारित ColorOS 15 पर काम करता है।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए ओपो रेनो14 5जी फोन ​​के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP wide-angle OIS सेंसर, 50MP telephoto लेंस और 8MP ultra-wide-angle मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी : OPPO Reno 14 स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। वहीं इसे चार्ज करने के लिए 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है।

OPPO Reno 14 series प्राइस (अनुमानित)

ओपो रेनो 14 सीरीज को अपर मिड बजट में ही लाया जाएगा। सीरीज के बेस मॉडल OPPO Reno 14 की शुरूआती कीमत 40 हजार रुपये तक रखी जा सकती है और ऑफर्स इत्यादि के साथ इसे 39,999 रुपये में सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

OPPO Reno 14 Pro 5G फोन का शुरुआती प्राइस रेनो 14 से तकरीबन 10 हजार रुपये ज्यादा रखा जा सकता है। इस फोन की शुरुआती कीमत 50 हजार के करीब रहने की उम्मीद है और बैंक डिस्काउंट व ऑफर्स के साथ इस ओपो मोबाइल की सेल 49,999 रुपये में करी जा सकती है। बहरहाल पुख्ता कीमत के फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।