Oppo Reno 14, Reno 14 Pro का डिस्प्ले, डिजाइन और बैटरी डिटेल्स हुई लीक

Join Us icon

OPPO अपनी आगामी Reno 14 सीरीज को जल्द ही चीन में लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। इसमें Reno 14 और Reno 14 Pro मॉडल शामिल हो सकते हैं। जिनके बारे में पहले ही कुछ रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। वहीं, अब लेटेस्ट अपडेट में टिप्स्टर द्वारा दोनों स्मार्टफोंस के डिस्प्ले, बैटरी और डिजाइन से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro डिटेल्स (लीक)

OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro को लेकर ताजा जानकारी टिप्सटर Digital Chat Station ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर शेयर की है।

  • लीक के अनुसार Reno 14 सीरीज में 6,000mAh से ज्यादा की पावरफुल बैटरी दी जा सकती है। जिससे यूजर्स को लंबा बैटरी बैकअप मिलेगा।
  • डिस्प्ले की बात करें, तो Reno 14 में 6.59-इंच LTPS OLED डिस्प्ले हो सकता है, जिसका 1.5K रिजॉल्यूशन रखा जा सकता है।
  • Reno 14 Pro में एक बड़ी 6.83-इंच LTPS OLED स्क्रीन दी जा सकती है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। डिस्प्ले में पतले बेजल और राउंडेड कॉर्नर्स भी देखने को मिल सकते हैं।

कैमरा, डिजाइन और अन्य फीचर्स

लीक के अनुसार, Reno 14 सीरीज का कैमरा सेटअप iPhone जैसा प्रीमियम अनुभव दे सकता है। श्रंखला के Reno 14 Pro में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी शामिल किया जा सकता है जो जूम क्वालिटी को बेहतर बनाएगा। रेंडर्स में इसका रीडिजाइन्ड रियर कैमरा मॉड्यूल भी देखा गया है। फोन का डिजाइन पतला और हल्का हो सकता है। फोंस को IP68 व IP69 रेटिंग मिल सकती है। जिससे यह पानी और धूल से पूरी तरह सुरक्षित रह पाएंगे।

पूर्व में सामने आई जानकारी के अनुसार आगामी Reno 14 Pro में MediaTek Dimensity 8350 SoC लगाया जा सकता है। मोबाइल में 50MP ट्रिपल रियर कैमरा, 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।

OPPO Reno 14 सीरीज लॉन्च टाइमलाइन (संभावित)

OPPO Reno 14 सीरीज को लेकर चर्चाएं जारी हैं और इसे जल्द चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद इसके ग्लोबल लॉन्च की भी संभावना है। बता दें कि यह सीरीज पूर्व की रेनो 13 सीरीज के सक्सेसर के रूप में आएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here