200MP कैमरा, Dimensity 8450 चिप और 6500mAh बैटरी के साथ OPPO Reno 15 Pro 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत

OPPO ने भारत में अपनी रेनो 15 सीरीज के तहत नया फ्लैगशिप-ग्रेड स्मार्टफोन OPPO Reno 15 Pro 5G आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया है। इसमें लाइनअप में OPPO Reno 15 5G और OPPO Reno 15 Pro Mini 5G भी पेश हुए हैं। जिनकी डिटेल्स आ इस लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। वहीं, प्रो मॉडल की बात करें तो इसमें 200MP कैमरा, Dimensity 8450 चिप और 6500mAh बैटरी जैसे कई दमदार फीचर्स हैं और यह श्रृंखला में सबसे आगे लगता है। आइए, आगे आपको कीमत और खूबियां विस्तार से बताते हैं।
OPPO Reno 15 Pro 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वैरियंट 67,999 रुपये की कीमत में पेश हुआ है, जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 72,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, फोन की सेल 13 जनवरी से शुरू होगी और यह बैंक ऑफर और नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन के साथ मिलेगा।
डिजाइन और बिल्ड की बात करें तो OPPO Reno 15 Pro 5G में चारों तरफ सिर्फ 1.15mm के अल्ट्रा-थिन बेजल्स दिए गए हैं। जो 6.78-इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ 95.5% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देते हैं । फोन में इंडस्ट्री-फर्स्ट HoloFusion Technology और Dynamic Stellar Ring डिजाइन है, जिससे बैक पैनल पर प्रीमियम और यूनिक लुक मिलता है। यह स्मार्टफोन Cocoa Brown और Sunset Gold कलर ऑप्शन में लॉन्च हुआ है। इसमें मजबूती के लिए एयरोस्पेस-ग्रेड एल्युमिनियम फ्रेम, Sponge Bionic Cushioning, Corning Gorilla Glass Victus 2 और IP66, IP68 व IP69 रेटिंग तकनीक दी गई है। जिससे यह पानी, धूल और झटकों से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है।
OPPO Reno 15 Pro 5G में 6.78-इंच का LTPO AMOLED पैनल दिया गया है। जो 1.5K रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट दे सकता है। इसमें 2160Hz PWM डिमिंग के साथ Splash Touch और Glove Touch सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यह अलग-अलग कंडीशंस में भी उपयोग किया जा सकता है।
परफॉरमेंस के लिए OPPO Reno 15 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। कंपनी के अनुसार यह चिप 41% बेहतर परफॉरमेंस और 44% कम पावर कंजम्पशन ऑफर कर सकता है। फोन में NPU 880 AI प्रोसेसर, AI HyperBoost 2.0 और AI LinkBoost 3.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। जो गेमिंग और नेटवर्क परफॉरमेंस को ज्यादा स्टेबल बना सकते हैं। यह स्मार्टफोन ColorOS 16 पर रन है। ग्राहकों को OPPO द्वारा 5 बड़े OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे।
कैमरा इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है। क्योंकि OPPO Reno 15 Pro 5G में 200MP का अल्ट्रा-क्लियर मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का 3.5x टेलीफोटो पोर्ट्रेट लेंस लगा है। जो 80mm फोकल लेंथ के साथ नैचुरल और सिनेमैटिक पोर्ट्रेट शॉट्स कैप्चर कर सकता है।
OPPO Reno 15 Pro 5G के फ्रंट में 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो ग्रुप सेल्फी और व्लॉगिंग के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। इसमें Reno PureTone Technology, AI Portrait Glow और All-Focal-Length 4K 60fps HDR Ultra-Steady Video जैसे फीचर्स दिए गए हैं। जिन्हें खासतौर पर भारतीय स्किन टोन और लाइटिंग कंडीशंस के अनुसार ऑप्टिमाइज भी किया गया है।
OPPO Reno 15 Pro 5G को 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। यह 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग से लैस है। कंपनी का दावा है कि फोन सिर्फ 51 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकता है। जिससे लंबे समय तक बिना रुकावट इस्तेमाल संभव है।
OPPO Reno 15 Pro 5G भारत में ऐसा प्रीमियम स्मार्टफोन बनकर सामने आया है, जो डिजाइन, कैमरा, परफॉरमेंस और AI फीचर्स के साथ बढ़िया विकल्प बन सकता है। आप इसे चुन सकते हैं। यह आपको निराश नहीं करेगा।