200MP बैक और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ कॉम्पैक्ट फोन OPPO Reno 15 Pro Mini इंडिया में लॉन्च

Join Us icon

ओपो रेनो15 सीरीज इंडिया में लॉन्च हो गई है। सीरीज के तहत कंपनी तीन नए मोबाइल लेकर आई है जिनमें OPPO Reno 15, Reno 15 Pro और Reno 15 Pro Mini शामिल हैं। ये तीनों ही स्टाइलिश लुक और पावरफुल स्पेसिफिकेशन्स सहित कमाल का कैमरा देते हैं। ओपो रेनो15 और रेनो15 प्रो की डिटेल्स यहां क्लिक कर पढ़ी जा सकती है और ओपो रेनो 15 प्रो मिनी प्राइस, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी आप आगे पढ़ सकते हैं।

ओपो रेनो15 प्रो मिनी एंड्रॉयड 16 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 16 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन को MediaTek Dimensity 8450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ लैस कर इंडिया में लॉन्च किया गया है। यह 4नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह प्रोसेसर 21,41,052 AnTuTu स्कोर अचीव कर चुका है। यह Samsung Galaxy S25 FE से एनटूटू स्कोर से अधिक आया है। वहीं Reno15 Pro mini में ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC7 जीपीयू और साथ ही NPU 880 एआई प्रोसेसेर भी दिया गया है। फोन में मल्टीटास्किंग फास्ट और स्मूथ करने के लिए इसे LPDDR5x RAM से लैस किया गया है। इस फोन में यूजर्स को 5 जेनरेशन की ओएस अपग्रेड और 6 साल की सिक्योरिटी अपडेट मिलेगी।

OPPO Reno 15 Pro mini 5G फोन 1216 x 2640 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.32-इंच की 1.5K डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है। यह LTPS AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल स्टाइल स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट और 3600nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट प्राप्त होता है। इस फोन में यूजर्स को इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Gloved Touch फीचर भी मिलेंगे। वहीं स्क्रीन को स्क्रैच से बचाने के लिए कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन दी गई है।

ओपो रेनो 15 प्रो मिनी अपने प्राइस सेग्मेंट का बेस्ट कॉम्पैक्ट कैमरा फोन बन सकता है। इस मोबाइल में कंपनी ने कुल चार कैमरा लेंस लगाए हैं जो Reno PureTone टेक्नोलॉजी के साथ क्रिस्टल क्लियर विविड फोटो कैप्चर करने की क्षमता रखते हैं। Reno15 Pro mini में 50MP Selfie कैमरा दिया गया है। यह 100° FOV और एफ/2.0 अपर्चर पर काम करता है।

फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह Samsung ISOCELL HP5 सेंसर जो OIS सपोर्ट करता है। साथ ही इस ओपो मोबाइल में एफ/2.0 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल का Ultra-Wide एंगल लेंस और 3.5x optical ज़ूम वाला 50 मेगापिक्सल का periscope telephoto लेंस लगाया गया है।

साइज छोटा होने के बावजूद ओपो रेनो15 प्रो मिनी में कंपनी ने बड़ी 6,200एमएएच बैटरी लगाई है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में यह 9 घंटे, 54 मिनट का PCMark Battery Benchmark स्कोर प्राप्त कर सकती है। वहीं फोन को तेजी से चार्ज करने के लिए कंपनी ने इसमें 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग तकनीक दी है। टेस्टिंग के दौरान इसने फोन को 20% से 100% फुल चार्ज करने में 54 मिनट का समय लिया।

ओपो रेनो 15 प्रो मिनी को कंपनी ने Aluminium Alloy फ्रेम पर बनाया है और यह मोबाइल IP66 + IP68 + IP69 सर्टिफाइड है। यानी पानी में गिरने के बाद भी यह फोन सुरक्षित रह सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं। वहीं गेमिंग में लैगफ्री परफॉर्मेंस देने के लिए इसमें AI HyperBoost 2.0 लगाया गया है।

OPPO Reno 15 Pro mini 12GB RAM वाला 5G फोन है जिसे 256GB और 512GB स्टोरेज पर लॉन्च किया गया है। कीमत की बात करें तो इसके 256जीबी मेमोरी मॉडल को 59,999 रुपये में लाया गया है और 512जीबी स्टोरेज वेरिएंट का लॉन्च प्राइस 64,999 रुपये है। रेनो15 प्रो मिनी को Glacier White और Cocoa Brown कलर में खरीदा जा सकेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here