200MP कैमरा के साथ Oppo Reno 15 Pro Max हो सकता है लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक

Join Us icon

Oppo आने वाले महीनों में अपनी Reno 15 सीरीज लेकर आ सकता है। यह Reno 14 लाइनअप का सक्सेसर हो सकती है। जिसमें Oppo Reno 14 और Oppo Reno 14 Pro मॉडल्स आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस बार एक नया मॉडल भी जोड़ सकती है। जिसे चीन में Oppo Reno 15 Pro Max नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह श्रृंखला का टॉप मॉडल हो सकता हो। यानी इस बार तीन वैरियंट बेस, Pro और Pro Max देखने को मिल सकते हैं। हालांकि अभी पेश होने में समय है इससे पहले मैक्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस स्मार्टप्रिक्स के जरिए सामने आ गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार आगामी Oppo Reno 15 Pro Max में 6.78 इंच का फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 1Hz–120Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट लगाया जा सकता है। जो ब्रांड के फ्लैगशिप फोंस Find X8 और Find X8 Pro में भी मिलता है।

कैमरा के मामले में Oppo Reno 15 Pro Max फोन अब तक के सबसे एडवांस्ड Reno डिवाइस के रूप में आ सकता है। इसमें कंपनी की Lumo Imaging तकनीक के साथ 200MP Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया जा सकता है। इसके साथ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की बात सामने आई है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद रह सकता है।

अपकमिंग Oppo Reno 15 Pro Max ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम कर सकता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। जो लंबे समय तक बैकअप दे सकती है। साथ ही डिवाइस में Wi-Fi 7, NFC और फास्ट चार्जिंग जैसे लेटेस्ट फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार Reno 15 Pro Max को चीन में इस साल के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि भारत में इसका लॉन्च आने वाले साल 2026 में होने की उम्मीद है। हालांकि अभी जानकारी कंफर्म नहीं है लेकिन अनुमान है कि यह 55,000 रुपये की कीमत में एंट्री ले सकता है।

यदि ये लीक सही साबित होता है तो Oppo Reno 15 Pro Max संभावित तौर पर OnePlus 13R, Realme GT 7 Pro और iQOO Neo 10 जैसे मॉडल्स को टक्कर दे सकता है। हालांकि असल मुकाबला इसके आने के बाद ही पता चल पाएगा। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो कैमरा क्वालिटी, प्रीमियम डिजाइन और स्मूथ परफॉरमेंस का अनुभव लेना चाहते हैं।

यदि आप भी लीक में सामने आई जानकारी के बाद रेनो सीरीज के मैक्स मॉडल को लेने की इच्छा रखते हैं तो इसका इंतजार किया जा सकता है। हम आपको इससे जुड़ा अपडेट आगे भी देते रहेंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here