
OPPO ने आखिरकार कई दिनों से चर्चा में रही Reno 15 Series की लॉन्च डेट तय कर दी है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह सीरीज 17 नवंबर को चीन में लॉन्च की जाएगी। इसमें Oppo Reno 15 और Oppo Reno 15 Pro जैसे मोबाइल्स आएंगे। ब्रांड ने लॉन्च से पहले ही दोनों के कलर्स, मेमोरी ऑप्शंस और कुछ फीचर्स शेयर किए हैं। बता दें कि लाइनअप में एक मिनी मॉडल भी आने की उम्मीद है लेकिन अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है। आइए, आगे आपको Reno 15 और Reno 15 Pro से जुड़ी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Oppo Reno 15 सीरीज 17 नवंबर को चीन में लॉन्च की जाएगी। वहीं, पेश होने से पहले ही Reno 15 और Reno 15 Pro दोनों स्मार्टफोन OPPO की आधिकारिक वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्ट कर दिए गए हैं। जिससे इनके डिजाइन, कलर ऑप्शन और मेमोरी वेरिएंट्स सामने आए हैं।
बेस मॉडल OPPO Reno 15 की बात करें तो यह Starlight Bow, Aurora Blue और Canele Brown जैसे तीन शानदार रंगो में उपलब्ध होगा। कंपनी इसे कंपनी कई कॉन्फिग्रेशन में पेश करेगी। जिनमें 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB शामिल हैं। वहीं, Reno 15 Pro मॉडल Starlight Bow, Honey Gold और Canele Brown फिनिश में लॉन्च होगा। इसके वेरिएंट्स में 12GB+256GB, 12GB+512GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB शामिल हैं।
कंपनी ने अभी तक Reno 15 और 15 Pro के ज्यादा स्पेसिफिकेशन शेयर नहीं किए हैं, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार Reno 15 में 6.59-इंच और Reno 15 Pro में 6.78-इंच OLED 1.5K डिस्प्ले लगाया जा सकता है। दोनों डिवाइस MediaTek Dimensity 8450 चिपसेट वाले हो सकते हैं। इनमें Android 16 आधारित ColorOS 16 यूआई मिलने की उम्मीद है।
OPPO Reno 15 सीरीज में कैमरा शानदार हो सकता है। दोनों स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का Samsung HP5 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। डिजाइन के लिहाज से भी यह सीरीज प्रीमियम लग रही है। जिसमें मेटल मिडल फ्रेम और IP68/69 रेटिंग के साथ मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिलने वाली है।
Reno 15 Pro में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है जो 80W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। वहीं, Reno 15 के बैटरी कैपेसिटी की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन लीक के अनुसार इसकी चार्जिंग स्पीड Pro वर्जन जैसी रहने की उम्मीद है।
Oppo Reno 15 सीरीज का मुकाबला लॉन्च के बाद संभावित तौर पर Xiaomi 17 और Honor 200 Pro जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। यह उन ग्राहकों के लिए हो सकती है जो शानदार डिजाइन, कैमरा, बड़ी बैटरी और परफॉरमेंस चाहते हैं।
यदि आप भी आने वाले दिनों में नया मोबाइल लेने की सोच रहे हैं तो Oppo Reno 15 सीरीज का इंतजार कर सकते हैं। इस लाइनअप के दोनों मॉडल्स आपके लिए बढ़िया ऑप्शंस बन सकते हैं। हम आपको लॉन्च के दिन इनकी फुल डिटेल्स देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।












