
Oppo चीन में अपनी Reno 15 सीरीज का विस्तार करने वाला है। इसमें अगला मॉडल Oppo Reno 15c होगा। कंपनी ने इस फोन को कुछ दिन पहले Reno 15 लॉन्च इवेंट के दौरान टीज किया था। जहां इसे “एंट्री-लेवल चॉइस” बताया गया था। हालांकि उस समय स्पेसिफिकेशंस शेयर नहीं किए गए थे। वहीं, अब नए लीक ने लगभग सभी प्रमुख खूबियाों का खुलासा कर दिया है। आइए, आगे इसकी डिटेल्स जानते हैं।
टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार आगामी Oppo Reno 15c में 6.59-इंच का LTPS OLED फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है।
Oppo Reno 15c फोन में स्पीड के लिए 12GB तक RAM और 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलने की बात सामने आई है। कैमरा की बात करें तो Reno 15c में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। जो सेल्फी और वीडियो क्रिएशन पसंद करने वाले यूजर्स के लिए बढ़िया साबित हो सकता है। वहीं, बैक पैनल पर फोन में ट्रिपल-कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। जिसमें 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP का टेलीफोटो कैमरा लगाया जा सकता है।
अन्य टिप्स्टर Bald Panda का दावा है कि Oppo Reno 15c में Sony LYT-600 मेन सेंसर, Sony IMX355 अल्ट्रावाइड और Samsung JN5 टेलीफोटो लेंस इस्तेमाल हो सकता है। चार्जिंग स्पीड में 80W वायर्ड फास्ट तकनीक का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। जबकि बैटरी साइज अभी पता नहीं चला है।
Oppo Reno 15c का वजन 197 ग्राम बताया गया है। सुरक्षित अनलॉकिंग के लिए इसमें शॉर्ट-फोकस ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। कंपनी इस फोन को Aurora Blue, College Blue और Starlight Bow जैसे तीन रंगों में ला सकती है। डिजाइन के मामले में Reno 15c काफी हद तक Reno 15 और Reno 15 Pro जैसा दिख सकता है। जिसमें ग्लॉसी बैक पैनल शामिल हो सकता है। हालांकि, कैमरा मॉड्यूल और LED को थोड़ा अलग रखा जा सकता है।
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Oppo Reno 15c को चीन में दिसंबर में लॉन्च किया जा सकता है। जिसके बाद इसे ग्लोबली भी उतारा जा सकता है। यह उन लोगों के लिए हो सकता है जो अच्छा डिजाइन, स्मूथ परफॉरमेंस और कैमरा चाहते हैं।
Reno 15c का मुकाबला मिड रेंज में संभावित तौर पर Vivo V60e, Xiaomi 14 Civi और Honor 200 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि फोन के बारे में असल डिटेल्स मिलने के बाद ही सही टक्कर पता चल पाएगी। यदि आप चीन में हैं और आने वाले दिसंबर में नया डिवाइस लेने की सोच रहे हैं तो Reno 15c अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। आपका बजट मिड रेंज में है तो इसका इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसका अपडेट देंगे। हमारे साथ बने रहें।











