Oppo Reno 15F 5G और Reno 15FS 5G की डिटेल्स लीक, जानें फीचर्स, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/oppo-reno-15f-5g-reno-15fs-5g-europe-listing-specs-price.jpg

Oppo ने बीते दिन ही Reno 15 सीरीज का इंडिया लॉन्च कंफर्म किया है। जिसमें Oppo Reno 15 5G, Reno 15 Pro Mini और Reno 15 Pro आने वाले हैं। इसी बीच यूरोपीय रिटेलर साइट पर Oppo Reno 15F 5G और Oppo Reno 15FS 5G लिस्ट हो चुके हैं। जहां इनके लगभग सभी स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कीमत की जानकारी सामने आई है। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।

रिटेलर लिस्टिंग के अनुसार Oppo Reno 15F 5G और Reno 15 FS 5G के स्पेसिफिकेशंस लगभग एक जैसे ही हैं। इन दोनों के बीच प्रमुख अंतर केवल स्टोरेज का सामने आया है। जहां Reno 15F 5G में 8GB रैम के साथ 256GB इंटरनल स्टोरेज है। वहीं, Reno 15 FS 5G में 8GB रैम के साथ 512GB स्टोरेज की जानकारी मिली है।

खूबियों की बात करें तो Oppo Reno 15F 5G और Reno 15FS 5G में 6.57-इंच का फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और 100% DCI-P3 कलर गमट सपोर्ट वाला होगा। इस स्क्रीन पर 93% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 397ppi पिक्सल डेंसिटी भी दी जाएगी।

परफॉरमेंस की बात करें तो दोनों ही मॉडल Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट के साथ लिस्ट हुए हैं। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में स्मार्टफोंस Android 16 पर आधारित होंगे। इनमें 8GB LPDDR4X रैम के साथ 8GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट भी मिलेगा। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया भी जा सकेगा।

कैमरा की बात करें तो Oppo Reno 15F 5G और Reno 15FS 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की जानकारी है। जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का अन्य सेंसर शामिल है। रियर कैमरा सिस्टम OIS और EIS सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें ऑटोफोकस, मैक्रो फोटोग्राफी, 3D डेप्थ सेंसिंग और LED फ्लैश जैसी सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, फ्रंट में दोनों मोबाइल्स 50MP के कैमरा से लैस होंगे। इसमें ऑटोफोकस, फ्रंट फ्लैश और 3D डेप्थ सेंसिंग सपोर्ट मिलेगा।

बैटरी के मामले में भी दोनों स्मार्टफोंस 6,500mAh की बड़ी लिथियम-आयन बैटरी वाला बताए गए हैं। जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। हालांकि वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट नहीं मिलेगा लेकिन कंपनी का दावा है कि यह बैटरी करीब 1,600 चार्जिंग साइकिल तक सही रह सकती है और इन्हें A-क्लास एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग दी गई है।

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो Reno 15 F 5G और Reno 15 FS 5G में डुअल सिम सपोर्ट (Nano SIM + eSIM), 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.1, NFC और GPS जैसे ऑप्शंस दिए जाएंगे। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकग्निशन, IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस और स्टीरियो स्पीकर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स भी लिस्टिंग में देखे गए हैं।

डिजाइन की बात करें तो दोनों मोबाइल्स का साइज 158.2 × 74.9 × 8.14mm बताया गया है और इनका वजन 189 ग्राम होने की जानकारी लिखी है। कलर ऑप्शंस में Reno 15 F 5G को Twilight Black और Reno 15 FS 5G को Aurora Blue कलर में देखा जा सकता है।

रिटेलर वेबसाइट पर यह भी सामने आया है कि बॉक्स में चार्जिंग एडॉप्टर नहीं दिया जाएगा, हालांकि प्रमोशनल इमेज में ईयरफोन्स दिखाए गए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि लॉन्च ऑफर के तहत ईयरफोन्स साथ मिल सकते हैं। यही नहीं दोनों मॉडल्स पर दो साल की वारंटी मिलने की डिटेल्स भी शेयर की गई है।

कीमत की बात करें तो Oppo Reno 15 F 5G की यूरोपियन लिस्टिंग कीमत €391.90 यानी करीब 41,415 रुपये हो सकती है। जबकि Reno 15 FS 5G की कीमत €459.90 यानी लगभग 48,612 रुपये रखी जा सकती है। लॉन्च टाइमलाइन को लेकर लीक और रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि Oppo नए साल जनवरी 2026 में Reno 15 सीरीज के इन मॉडल्स को ग्लोबली लॉन्च कर सकता है।

यदि आप भी बड़ी बैटरी, दमदार कैमरा और प्रीमियम फीचर्स वाले मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन सर्च कर रहे हैं तो Oppo Reno 15 F 5G और Reno 15 FS 5G अच्छे विकल्प बन सकते हैं। इसलिए आप इनका वेट कर सकते हैं। इनका मुकाबला संभावित तौर पर Samsung Galaxy A56 5G, Vivo V60 सीरीज और Realme 15 Pro से हो सकता है। हम आपको आगे भी इनका अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।