भारत में लॉन्च होने जा रही है Oppo Reno 15 सीरीज, टीजर में दिखा लुक

Join Us icon

Oppo अपनी Reno 15 सीरीज को चीन में लॉन्च कर चुका है। वहीं, अब इसका भारत में लॉन्च कंफर्म हो गया है। यह जनवरी 2026 में आ सकती है। इसे लेकर Oppo India ने पहला आधिकारिक टीजर भी जारी कर दिया है। हालांकि लाइनअप में कितने मॉडल्स आएंगे इसके बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है इस पर दो से ज्यादा डिवाइस आ सकते हैं। आइए, आगे आपको जानकारी विस्तार से देते हैं।

आप नीचे दिए गए टीजर में देख सकते हैं कि Oppo Reno 15 सीरीज के स्मार्टफोन को ब्लू और वाइट शेड्स में दर्शाया गया है। मोबाइल्स की झलक के साथ ही कमिंग सून भी नजर आता है। यानी इस यह श्रृंखला जल्द इंडियन बाजार में आएगी।

बता दें कि चीन में Reno 15c, Reno 15 और Reno 15 Pro शामिल हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्लोबल मार्केट के लिए Reno 15 सीरीज में तीन या चार मॉडल्स आ सकते हैं। पूर्व की रिपोर्ट में Reno 15 Mini और Reno 15 Pro Max की भी जानकारी सामने आई है। जो फिलहाल होम मार्केट में नहीं आए हैं।

भारत में लॉन्च होने वाले मॉडल्स को लेकर नया अपडेट भी सामने आया है। टिप्स्टर Paras Guglani के अनुसार, भारतीय बाजार में Reno 15 सीरीज के तहत चार मॉडल्स पेश किए जा सकते हैं। जिनमें Reno 15, Reno 15 Pro, Reno 15c और Reno 15 Pro Mini शामिल हो सकते हैं। इन सभी स्मार्टफोंस के कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी भी शेयर की गई है। यानी Oppo इस बार Reno सीरीज को अलग-अलग यूजर सेगमेंट को ध्यान में रखकर पेश कर सकता है। हालांकि कुछ दिन बाद लॉन्च डेट और फोंस के नाम सामने आने के बाद सब कुछ साफ हो जाएगा।

लीक के मुताबिक, Reno 15 में पहली बार पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है, जो 120x डिजिटल जूम सपोर्ट कर सकता है। इसकी कीमत 50,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। जिससे यह प्रीमियम कैमरा फोन चाहने वाले यूजर्स को टारगेट कर सकता है।

यदि Reno 15 Pro की बात करें तो इसके साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने की बात कही जा रही है। जो इसे ज्यादा फ्लैगशिप फील दे सकता है। दूसरी ओर, Reno 15c सीरीज का सबसे बड़ा सरप्राइज हो सकता है, क्योंकि इसमें 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा दी जा सकती है। जो इंडिया में आने वाली Reno सीरीज में पहली बार देखने को मिल सकता है। इसकी कीमत 40,000 रुपये से कम होने का अनुमान है।

अगर बार करें Reno 15 Pro Mini की इसमें 200MP AI पोर्ट्रेट मेन कैमरा मिल सकता है। जो खास तौर पर फोटोग्राफी लवर्स को आकर्षित कर सकता है। यानी यह मॉडल थोड़ा महंगा भी पड़ सकता है।

आगामी Oppo Reno 15 सीरीज उन यूजर्स के लिए हो सकती है जो स्टाइलिश डिजाइन, दमदार कैमरा और बढ़िया परफॉरमेंस चाहते हैं। Reno 15 और Pro मॉडल कैमरा और प्रीमियम फीचर्स चाहने वालों के लिए हो सकते हैं। जबकि Reno 15c लंबी बैटरी लाइफ चाहने वाले यूजर्स के लिए आ सकता है। वहीं, Pro Mini उन लोगों के लिए हो सकता है, जो कॉम्पैक्ट फोन में तगड़ा कैमरा और परफॉरमेंस पसंद करते हैं।

भारतीय बाजार में Reno 15 सीरीज का मुकाबला Samsung Galaxy A56 5GOnePlus 13R और Pixel 9A  जैसे मॉडल्स से हो सकता है। अगर आप जनवरी 2026 में नया स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं और कैमरा, परफॉरमेंस, डिजाइन और बैटरी शानदार चाहिए तो Oppo Reno 15 सीरीज के लिए इंतजार कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here