
ओपो रेनो16 सीरीज बेहद जल्द टेक मार्केट में दस्तक देने वाली है। इसे सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा जो बाद में अन्य बाजारों में एंट्री लेगी। इसी सीरीज से जुड़ा एक नया लीक आज सामने आया है जिसमें रेनो16 सीरीज में शामिल होने वाले फोन मॉडल्स के नाम, स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स और ओपो मोबाइल्स की इंडिया लॉन्च टाइमलाइन शेयर की है। टिपस्टर द्वारा शेयर की गई OPPO Reno 16 series की डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
लीक के अनुसार ओपो रेनो 16 सीरीज इसी महीने यानी मई में चाइना में लॉन्च हो जाएगी। इस सीरीज के तहत सबसे पहले दो मोबाइल फोन OPPO Reno 16 और Reno 16 Pro पेश किए जाएंगे। लीक की मानें तो कंपनी इस महीने जहां ओपो रेनो 16 और रेनो 16 प्रो लेकर आएगी। वहीं बाद में OPPO Reno 16C और OPPO Reno 16 Pro Mini को भी लॉन्च किया जाएगा।
लीक के अनुसार Reno 16 series साल की तीसरी तिमाही में भारतीय बाजार में उतारी जाएगी। जुलाई के अंत या अगस्त के शुरूआती सप्ताह में इसे इंडिया में लॉन्च किया जाएगा। लीक की मानें तो सीरीज के चारो मॉडल रेनो 16, रेनो 16 प्रो, रेनो 16 प्रो मिनी और रेनो 16सी भारत में सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। टिपस्टर ने Reno 16 और Reno 16 Pro की स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर कर दी है।
ओपो रेनो 16 की बात पहले करें तो लीक के अनुसार यह फोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 3.4गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। OPPO Reno 16 12GB RAM पर लाया जा सकता है जो मोबाइल में 512GB तक की स्टोरेज दी जा सकती है।
फोटोग्राफी के लिए इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जा सकता है जिसमें 200 मेगापिक्सल मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल हो सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस अपकमिंग ओपो मोबाइल में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।
लीक के अनुसार पावर बैकअप के लिए रेनो 16 में 6500एमएएच से बड़ी बैटरी दी जा सकती है। वहीं स्मार्टफोन को 6.3 इंच की 1.5के स्क्रीन पर लॉन्च किया जा सकता है जो फ्लैट ओएलइडी पैनल पर बनी होगी। Reno 16 को मैटल फ्रेम पर बनाया जा सकता है और इसमें IP69 रेटिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है।

ओपो रेनो 16 प्रो की लीक हुई स्पेसिफिकेशन्स के अनुसार यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट पर लॉन्च हो सकता है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.4गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 3.73गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो 16 प्रो को 7000mAh बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है।
OPPO Reno 16 Pro भी 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन बताया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल periscope telephoto और 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस मिल सकता है। यह मोबाइल भी 50MP Selfie कैमरा के साथ लॉन्च हो सकता है। लीक के अनुसार रेनो 16 प्रो 5जी फोन में 6.78-इंच की 1.5K LTPO OLED स्क्रीन मिल सकती है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट दिया जा सकता है।











