OPPO Reno 16 Series लीक: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आ सकता है Reno 16 Pro

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/11/oppo-reno-15-pro-china-launched-price.jpg

OPPO अपनी अगली Reno सीरीज पर काम कर रहा है क्योंकि OPPO Reno 16 Series को लेकर नई जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, यह सीरीज चीन में जून के आसपास लॉन्च हो सकती है। वहीं, लॉन्च से पहले Reno 16 Pro और Reno 16 के अहम स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। उम्मीद है ब्रांड पहले से और ज्यादा बेहतर फोंस लेकर आ सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

सबसे पहले OPPO Reno 16 Pro की बात करें तो इसमें करीब 6.78-इंच का फ्लैट OLED LTPO डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और बेहद पतले बेजल्स के साथ आ सकता है। डिजाइन के मामले में इस बार फोन में मेटल फ्रेम मिलने की संभावना है, जिससे इसका प्रीमियम लुक और फील पहले से बेहतर हो सकता है।

परफॉरमेंस के लिए OPPO Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिए जाने की बात सामने आई है। इसके साथ ही फोन में लगभग 7000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो इसे लंबे समय तक चलने वाला डिवाइस बना सकती है। चार्जिंग को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें करीब 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।

कैमरा सेगमेंट में भी OPPO Reno 16 Pro दमदार हो सकता है। लीक के अनुसार इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। जिसके साथ पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है। यह सेटअप पिछले Reno 15 Pro जैसा ही हो सकता है, जिसमें हाई-एंड फोटोग्राफी फीचर्स दिए गए थे।

स्टोरेज ऑप्शन की बात करें तो OPPO Reno 16 Pro कई वैरियंट्स में आ सकता है, जिनमें 12GB + 256GB, 12GB + 512GB, 16GB + 256GB और 16GB + 512GB शामिल हैं। इसके अलावा 16GB + 1TB भी आने की उम्मीद है। हालांकि मेमोरी कॉस्ट बढ़ने की वजह से इसे ड्रॉप किया जा सकता है।

कीमत की बात करें तो OPPO Reno 16 Pro डिवाइस 4,000 से 5,000 युआन (लगभग 54,000 से 68,000 रुपये) के बीच लॉन्च हो सकता है। इसे वाइट, ब्लैक, पर्पल और ग्रीन जैसे कलर ऑप्शंस में एंट्री मिल सकती है।

यदि OPPO Reno 16 की बात करें तो इसे कॉम्पैक्ट मॉडल के तौर पर पेश किया जा सकता है। इसमें करीब 6.3-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। परफॉरमेंस के लिए यह MediaTek Dimensity 8500 जैसे 8-सीरीज चिपसेट के साथ आ सकता है। कैमरा के मामले में इसमें भी 200MP + 50MP + 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है, जैसा कि पिछले जनरेशन में देखा गया था।

आगामी OPPO Reno 16 Series को नए अपग्रेड के रूप में देखा जा रहा है, जहां डिजाइन, कैमरा और बैटरी में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि यह शुरुआती लीक हैं इसलिए आने वाले दिनों में और जानकारी आ सकती है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।(सोर्स)