
OPPO आने वाली 28 अगस्त को इंडिया में Reno 2 सीरीज़ पेश करने जा रही है। Reno 2 सीरीज़ में कंपनी क्वॉड रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन लॉन्च करेगी जो 20X Zoom सपोर्ट करेगा। पिछले हफ्ते खबर सामने आई थी कि Oppo Reno 2 सीरीज़ में तीन फोन शामिल होंगे जो Oppo Reno 2, Reno 2Z और Reno ZF नाम के साथ भारतीय बाजार में दस्तक देगे। इन तीनों स्मार्टफोंस की स्पेसिफिकेशन्स भी लीक में सामने आ चुकी है। वहीं आज फोन लॉन्च से पहले ही Oppo India ने स्वयं ही Oppo Reno 2 की स्पेसिफिकेशन्स से पर्दा उठाते हुए इन्हें ऑफिशियल कर दिया है।
Oppo Reno 2
Oppo India ने प्रैस विज्ञप्ति भेजते हुए Reno 2 स्मार्टफोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे दी है। कंपनी ने बताया है कि Oppo Reno 2 स्मार्टफोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.1 प्रतिशत का होगा। ओपो रेनो 2 में फुलस्क्रीन बॉर्डर लेस 6.55-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जाएगी। कंपनी ने डिसप्ले रेज्ल्यूशन की जानकारी तो नहीं दी है लेकिन यह साफ बता दिया है कि Oppo Reno 2 इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर 3.0 तकनीक से लैस होगा।
See More, See Clear with the #OPPOReno2 and witness its incredible #Quadcam with #20xZoom. Coming first to India on 28.08.2019
Know more: https://t.co/k2Q7W98FD9 pic.twitter.com/AREcyQ08ng
— OPPO India (@oppomobileindia) August 19, 2019
कंपनी ने बताया है कि Oppo Reno 2 को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया जाएगा वहीं फोन का बैक पैनल 3डी कर्व्ड ग्लास पर बना होगा तथा कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया जाएगा। Oppo के अनुसार रेनो सीरीज़ का यह आगामी डिवाईस 8जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया जाएगा जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करेगा। वहीं कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि Oppo Reno 2 में आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730G चिपसेट दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : Vivo इंडिया में 6 नए स्मार्टफोन करेगी लॉन्च, U series का भी होगा आगाज़
Oppo के अनुसार Reno 2 में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो यूएसबी टाईप सी केबल के जरिये सुपर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कंपनी ने बताया है कि इंडियन मार्केट में यह स्मार्टफोन ओशियन ब्लू और ल्यूमिनस ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।
कैमरे की पावर
Oppo ने पिछले हफ्ते फोन लॉन्च का मीडिया इन्वाईट भेजते हुए यह भी बताया था कि Oppo Reno 2 स्मार्टफोन क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। फोन के बैक पैनल पर 4 रियर कैमरा सेंसर्स दिए जाएंगे। इस कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा। Reno 2 स्मार्टफोन का रियर कैमरा 5x hybrid zoom के साथ ही 20x digital zoom तकनीक से लैस कर बाजार में उतारा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा डार्क मोड दिया जाएगा जो कम रोशनी व रात में भी बेहतरीन पिक्चर क्लिक कर सकेगा। इसके साथ ही Oppo Reno 2 का कैमरा ‘एक्शन लेवल’ तकनीक के साथ काम करेगा जिसके चलते अल्ट्रा स्टेडी शॉट्स भी बिना डिफोकस हुए कैप्चर किए जा सकेगे।
Oppo Reno 2 की कीमत क्या होगा तथा सीरीज़ में लॉन्च होने वाले Reno 2Z और Reno ZF की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए 28 अगस्त का इंतजार किया जा रहा है।





















