Oppo Reno 2Z की कीमत में हुई 2000 रुपए की कटौती, जानें क्या है नया प्राइस

Join Us icon

Oppo Reno 2Z से पहले कंपनी Reno 2F की कीमत में कटौती की थी। वहीं, अब कंपनी ने Reno 2Z की कीमत में 3000 रुपए कम कर दिए गए हैं। यह कटौती ऑफलाइन स्टोर्स पर की गई है। 91मोबाइल्स को इस कटौती की जानकारी रिटेल सोर्स द्वारा मिली है। वहीं, अमेजन इंडिया पर फोन अभी भी पुरानी कीमत में सेल किया जा रहा है।

नई कीमत

ओप्पो रेनो 2Z की कीमत में पहली बार कटौती नहीं की गई है। इस फोन को कंपनी ने पिछले साल 29,990 रुपए में लॉन्च किया था। इसके बाद फोन की कीमत में दो बार कमी की जा चुकी है। इस बार कंपनी ने 3,000 रुपए की कटौती की है। इस डिवाइस को कटौती के बाद 22,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। वहीं, पहले फोन 25,990 रुपए में लॉन्च किया जा रहा था। लेकिन, ऑनलाइन अब भी डिवाइस पुरानी कीमत में सेल किया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: देखें OPPO Reno 3 Pro की पहली झलक, इंडियन रिटेल स्टोर पर हुआ स्पॉट

OPPO Reno 2Z की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Oppo Reno 2Z की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.53-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले है। इसके अलावा Oppo Reno 2Z को कंपनी की ओर से एंडरॉयड 9 पाई पर लॉन्च किया गया है जो कलरओएस 6.1 आधारित है। प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक पी90 चिपसेट दिया गया है। Oppo Reno 2Z इंडिया में 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च हुआ है जो 256जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस स्मार्टफोन को भी क्वॉड रियर कैमरे पर लॉन्च किया गया है जो 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX586 सेंसर सपोर्ट करता है।

Oppo Reno 2Z के बैक पैनल पर 8-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल का मोनो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। Oppo Reno 2Z डुअल सिम व 4जी वोएलटीई के साथ ही ब्लूटूथ 5.0 व 3.5एमएम जैक सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में VOOC Flash Charge 3.0 तकनीक से लैस 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here