
OPPO ने गत 2 मार्च को इंडिया में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया डिवाईस OPPO Reno 3 Pro लॉन्च किया था। रेनो 3 प्रो इस सीरीज़ में लॉन्च हुए सभी स्मार्टफोंस से अगल है। रेनो सीरीज़ में अभी तक जहां शार्क फ़िन देखी जाती थी वहीं रेनो 3 प्रो को ओपो ने डुअल पंच होल के साथ लॉन्च किया है। OPPO Reno 3 Pro कंपनी का फ्लैगशिप फोन है जो हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। दमदार फीचर्स से लैस यह स्मार्टफोन आज यानि 6 मार्च से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहा है। यदि आप भी Reno 3 Pro में रूचि रखते हैं तो आगे हमनें बताया है कि इस लेटेस्ट OPPO फोन को कब, कैसे, किस कीमत और किन ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है।
वेरिएंट्स व कीमत
सबसे पहले OPPO Reno 3 Pro के वेरिएंट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से इस फोन को भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी दी गई है जिसके साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। वहीं रेनो 3 प्रो का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता हैं। OPPO Reno 3 Pro के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जहां 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है वहीं फोन के 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 32,990 रुपये की कीमत पर बाजार में उतारा गया है।
सेल व ऑफर्स
OPPO Reno 3 Pro आज यानि 6 मार्च से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को ओपो की आधिकारिक वेबसाइट के साथ ही ऑनलाईन शॉपिंग साइट्स अमेज़न पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। वहीं ओपो रेनो 3 प्रो ऑफलाईन रिटेल स्टोर्स पर भी आज ही से समान कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। बता दें कि ओपो रेनो 3 प्रो खरीदने वाले 1000 लकी यूजर्स को कंपनी की ओर से Oppo Enco ईयरफोन बिल्कुल मुफ्त दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा एचडीएफसी और आईसीआईसीआई कार्ड धारकों के साथ ही आरबीएल क्रेडिट कार्ड व यस बैंक क्रेडिट कार्ड यूजर्स को Reno 3 Pro की खरीद पर 10 प्रतिशत का कैशबैक भी प्राप्त होगा। वहीं फ्लिपकार्ट व अमेज़न इंडिया अपने प्लेटफॉर्म पर इंडिपेंडेड स्कीम के अनुसार भी डिस्काउंट, नो कॉस्ट ईएमआई जैसे बेनिफिट्स भी दे रही है। OPPO Reno 3 Pro को Auroral Blue, Midnight Black और Sky White कलर के तीन ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है।
फीचर्स व स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 3 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसमें 6.4 इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले डुअल पंच होल के साथ दी गई है। इसके अलावा फोन में 8GB रैम के साथ ही 128GB और 256GB की स्टोरेज दी गई है। साथ ही फोन में मीडियाटेक P95 चिपसेट दिया गया है। इसके अलावा ओपो रेनो 3 प्रो डुअल सिम फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर गया है। वहीं स्मार्टफोन 30W VOOC फ्लैश चार्ज 4.0 तकनीक सपोर्ट करता है और फोन में 4,025एमएएच से बड़ी बैटरी देखने को मिल रही है।
फोन पिछले हिस्से पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल और 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। इसके अलावा रियर पर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम लेंस दिया गया है। OPPO Reno 3 Pro को ‘अल्ट्रा नाइट सेल्फी मोड’ के साथ भी लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फ्रंट पर 44 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही यह फोन 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर सपोर्ट करेगा जो एक डेफ्थ सेंसर है।


















