Exclusive: कुछ खास बदलावों के साथ इस महीने लॉन्च होगा OPPO Reno 4 Pro

Join Us icon

Oppo ने पिछले महीने चीन में अपनी Reno सीरीज को आगे बढ़ाते हुए रेनो 4 और रेनो 4 प्रो को लॉन्च किया था। वहीं, हाल ही में जानकारी सामने आई थी कि कंपनी इस सीरीज के अंदर पेश किए गए Oppo Reno 4 Pro को जल्द इंडिया में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। अब 91मोबाइल्स को रिटेल सोर्स द्वारा जानकारी मिली है कि कंपनी इस महीने यानी जुलाई में तीसरे हफ्ते में इंडिया में यह फोन पेश करेगी। दूसरी ओर जानकारी सामने आ रही है कि OnePlus Nord को भी इसी हफ्ते पेश किया जा सकता है।

रेनो 4 प्रो का डिजाइन

अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो इसमें सिंगल पंच-होल डिसप्ले दी गई है। फोन के लेफ्ट कॉर्नर पर कटआउट मौजूद है। वहीं, फोन में एक सिम स्लॉट और एक यूएसबी सी पोर्ट के अलावा निचले पैनल में एक्स्टर्नल स्पीकर भी दिए गए हैं। फोन के राइट पैनल में पावर बटन और लेफ्ट में वॉल्यूम रॉकर बटन दिया गया है। इसके अलावा फोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है जो कि वर्टिक शेप में प्लेस है। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी वाला यह OPPO फोन हुआ 3,000 रुपये सस्ता, इसमें है 4जीबी रैम और 48एमपी क्वॉड कैमरा

reno-4-pro

कीमत

चीन में फोन को दो रैम और दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया था। डिवाइस के 8/128GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 (लगभग 40,000 रुपए) और 12/256GB वेरिएंट CNY 4,299 (लगभग 45,000 रुपए) है। उम्मीद की जा रही है कि इंडिया में आने के बाद इसकी टक्कर OnePlus Nord से होगी। इसे भी पढ़ें: 2,000 रुपये सस्ता हुआ OPPO का 6 कैमरे वाला फोन Reno 3 Pro
स्पेसिफिकेशन्स

रेनो 4 प्रो में 6.4-इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा यह फोन स्नैपड्रेगन 765जी प्रोसेसर से भी लैस है। वहीं, फोन में 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प शामिल हैं। साथ ही फोन एंडरॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर काम करता है। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी वाला यह OPPO फोन हुआ 3,000 रुपये सस्ता, इसमें है 4जीबी रैम और 48एमपी क्वॉड कैमरा

कैमरा के मामले में Oppo Reno 4 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड और 13 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस 5x ऑप्टिकल व 20x हाइब्रिड जूम से लैस है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। साथ ही पावर बैकअप के लिए फोन में 4000एमएएच की बैटरी 65 वॉट की फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here