
काफी समय से खबर सामने आ रही है कि चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Oppo अपनी Reno 4 सीरीज के स्मार्टफोन्स की सफलता के बाद कंपनी अब OPPO Reno 5 सीरीज के स्मार्टफोन्स पर काम कर रही है, जिन्हें जल्द पेश किया जा सकता है। हालांकि, लॉन्च से पहले इस सीरीज के मोबाइल्स की कई खूबियां सामने आ चुकी हैं। इस सीरीज के तहत ओप्पो Reno 5, Reno 5 Plus और Reno 5 Pro Plus जैसे फोन लॉन्च करने वाली है। वहीं, अब OPPO Reno5 सीरीज को बेंचमार्किंग लिस्टिंग गीकबेंच पर स्पॉट किया गया है। इस लिस्टिंग में फोन्स की कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आई हैं।
इससे पहले फोन के कलर और वेरियंट्स के साथ ही फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के बारे में जानकारी सामने आई थी। वहीं, अब प्रोसेसर, ऑपरेटिंग सिस्टम और रैम की जानकारी सामने आई है। Geekbench डाटाबेस इमेज में OPPO Reno5 सीरीज के स्मार्टफोन्स को ( मॉडल नंबर OPPO PEGM00 और OPPO PDST00) के साथ स्पॉट किया गया है। इनमें से OPPO PEGM00 को सिंगल कोर में 616 और मल्टी कोर में 1,817 अंक हासिल हुए हैं। इसे भी पढ़ें: 5,000एमएएच बैटरी वाले OPPO A33 की कीमत में हुई कटौती, देखें क्या है नया दाम
इसके अलावा गीकबेंच में सामने आया है कि डिवाइस एंडरॉयड 11 ओएस के साथ आएगा। वहीं, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और 8GB की रैम होगी। दूसरी ओर OPPO PDST00 को सिंगल कोर में 725 और मल्टी-कोर में 3,000 अंक हासिल हुए हैं। यह डिवाइस भी एंडरॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करेगा। इसके अलावा इस हैंडसेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1000+ प्रोसेसर और 8जीबी की रैम होगी। इसे भी पढ़ें: Oppo लाया दुनिया का सबसे अनोखा फोन, स्क्रीन को कर सकेंगे छोटा-बड़ा
इससे पहले सामने आई जानकारी के अनुसार रेनो 5 सीरीज के फोन्स Starry Dream, Moonlight Black, Aurora Blue और Star Wish Red के साथ ही Black लेदर बैक वेरियंट्स में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी इस सीरीज के स्टार्टिंग मॉडल को Snapdragon 775G प्रोसेसर और टॉप मॉडल को Qualcomm Snapdragon 860 प्रोसेसर के साथ लॉन्च कर सकती है। साथ ही ये फोन 8जीबी और 12जीबी वेरिएंट्स में लॉन्च हो सकते हैं।
बता दें कि ओपो रेनो 4 सीरीज के फोन में ट्रिपल रियर कैमरे के साथ ही डुअल फ्रंट कैमरा है। ओपो रेनो 4 सीरीज के स्मार्टफोन्स की भारत में बंपर बिक्री हुई है, जिसके बाद कंपनी एक बार फिर इस सीरीज का विस्तार करते हुए ज्यादा पावरफुल फोन लॉन्च करने वाली है।

















