Oppo Reno 6 और Reno 6 Pro 5G फोन के बाद 21 जुलाई को लॉन्च होगा Oppo Reno 6Z

'रेनो 6 सीरीज़' में अभी तक Oppo Reno 6, Reno 6 Pro और Reno 6 Pro+ जोड़े जा चुके हैं तथा Reno 6Z इस सीरीज़ में शामिल होने वाला चौथा स्मार्टफोन होगा।

Join Us icon

OPPO कंपनी आने वाली 14 जुलाई को इंडिया में अपनी ‘रेनो 6’ सीरीज़ पेश करने जा रही है। सीरीज़ के तहत भारत में Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro 5G फोन लॉन्च किए जाएंगे। Reno6 Series के इंडिया आने से पहले ओपो ने घोषणा कर दी है कि कंपनी अंर्तराष्ट्रीय बाजार में इस सीरीज़ के तहत एक और नया मोबाइल फोन जोड़ने जा रही है जो Oppo Reno 6Z नाम के साथ लाया जाएगा। ताजा जानकारी के अनुसार ओपो रेनो 6ज़ेड स्मार्टफोन आने वाली 21 जुलाई को टेक मार्केट में एंट्री लेगा।

Oppo Reno 6Z को पूरी दुनिया में सबसे पहले थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा। ओपो थाईलैंड की आधिकारिक वेबसाइट पर ओपो रेनो 6ज़ेड स्मार्टफोन का प्रोडक्ट पेज लाईव कर दिया गया है जहां फोन की फोटो के साथ ही इसकी कई स्पेसिफिकेशन्स की डिटेल्स भी शेयर की गई है। याद दिला दें कि ‘रेनो6 सीरीज़’ में अभी तक Oppo Reno 6, Reno 6 Pro और Reno 6 Pro+ जोड़े जा चुके हैं तथा Reno 6Z इस सीरीज़ में शामिल होने वाला चौथा स्मार्टफोन होगा।

OPPO Reno 6Z की स्पेसिफिकेशन्स

सीरीज़ के सबसे नए ओपो फोन रेनो6 ज़ेड को कंपनी की ओर से आक्टाकोर प्रोसेसर और MediaTek Dimensity 800U चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा जिसका प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा। फोन की फोटो में दिखाया गया है कि रेनो6 ज़ेड का रियर कैमरा सेटअप आयाताकार शेप में दिया जाएगा जो पैनल के उपरी बाईं ओर फिट रहेगा। वहीं लीक के अनुसार Oppo Reno 6Z स्मार्टफोन में 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन दी जाएगी।

OPPO Reno 6 इंडिया लॉन्च डिटेल

ओपो रेनो 6 सीरीज़ आने वाली 14 जुलाई को इंडिया में लॉन्च होने वाली है। शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन का प्रोडक्ट पेज भी बना दिया गया है जिससे यह साफ हो गया है कि OPPO Reno 6 इसी वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। फोन का लॉन्च ईवेंट 14 जुलाई की दोपहर 3 बजे शुरू होगा और इंडिया में सीरीज़ के दो मोबाइल Oppo Reno 6 तथा Oppo Reno 6 Pro 5G फोन लॉन्च किए जाएंगे। फोंस की कीमत और सेल की जानकारी भी इसी दिन सामने आएगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here