लॉन्च से पहले ही लीक हुआ Reno 7 series का Price, जानें OPPO Reno 7, Reno 7Pro और Reno 7SE का दाम

Join Us icon

OPPO कंपनी अपनी ‘रेनो 7 सीरीज़’ के साथ तैयार है और आने वाले दिनों में इसपर से पर्दा उठाते हुए अपने नए मोबाइल फोन टेक मंच पर पेश कर देगी। कंपनी ने हालांकि अभी सीरीज़ में शामिल मोबाइल मॉडल और उनकी स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि सीरीज़ के तहत OPPO Reno 7, OPPO Reno 7 Pro और OPPO Reno 7 SE स्मार्टफोन दस्तक देंगे। वहीं अब एक नए लीक में बाजार में आने से पहले ही इन Reno 7 series स्मार्टफोंस की कीमत का भी खुलासा हो गया है।

OPPO Reno 7 series Price

OPPO Reno 7 स्मार्टफोन को लेकर बताया गया है कि यह मोबाइल फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। लीक के अनुसार फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी जिसकी कीमत RMB 3,499 यानी तकरीबन 41,000 रुपये के करीब होगी। इसी तरह ओपो रेनो 7 का दूसरा वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में आ सकता है जिसकी कीमत RMB 3,999 यानी तकरीबन 46,800 रुपये बताई गई है।

OPPO Reno 7 Pro 7 SE series Price leaked before launch

OPPO Reno 7 Pro के बारे में लीक में कहा गया है कि यह ओपो मोबाइल तीन वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री लेगा। फोन के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है जिसकी कीमत RMB 4,299 यानी भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 50,300 रुपये हो सकती है। लीक की मानें तो फोन के अन्य वेरिएंट्स 12 जीबी रैम मैमोरी के साथ बाजार में उतारे जाएंगे। इनमें 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम RMB 4,799 (तकरीबन 56,200 रुपये) और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 5,299 (तकरीबन 62,000 रुपये) देखने को मिलेगी। यह भी पढ़ें : OPPO A95 इसी महीने होगा लॉन्च, देखें कैसी होगी लुक और क्या होगी स्पेसिफिकेशन्स

OPPO Reno 7 SE इस सीरीजऋ का सबसे छोटा मॉडल बताया जा रहा है। यह मोबाइल फोन भी दो वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ले सकता है। ताजा लीक के मुताबिक रेनो 7एसई के बेस वेरिएंट में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी और इसकी कीमत RMB 2,699 यानी इंडियन करंसी अनुसार 31,600 रुपये के करीब रहेगी। वहीं फोन का बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसका दाम RMB 2,999 अर्थात् 35,000 रुपये के करीब रहेगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here