
पिछले कई दिनों से खबर आ रही है कि टेक कंपनी ओपो अपनी ‘रेनो सीरीज़ के नए फोन पर काम कर रही है और इसे Oppo Reno Ace 2 नाम के साथ पेश करेगी। रेनो ऐस के अलावा हाल ही में एक और जानकारी आई थी जिसमें बताया गया था कि कंपनी मई महीने में अपनी ‘रेनो सीरीज़’ की नेक्स्ट जेनरेशन को भी टेक बाजार में उतार सकती है और इसका नाम Oppo Reno 5 होगा। हालांकि ये दोनों ही खबरें अभी तक सिर्फ लीक्स में ही सामने आई है, लेकिन इन सबके बीच ओपो ने अपने एक और नए फोन को ऑफिशियल कर दिया है। कंपनी की ओर से Oppo Reno Ace Infinity नाम से एक नया फोन टेक मंच पर पेश किया गया है।
ओपो ने अपने नए डिवाईस Oppo Reno Ace Infinity को ऑफिशियली शोकेस कर दिया है। ओपो ने अपने आधिकारिक वेइबो पेज़ पर इस फोन की वीडियो को शेयर किया है जिसमें फोन की फोटो के साथ ही इसकी सबसे मुख्य यूएसपी को दिखाया गया है। सबसे पहले तो ओपो ऐस इनफिनिटी की सबसे बड़ी खासियत आपको बता दें कि यह फोन FreeVOOC air charging technology से लैस होगा और इस तकनीक के चलते फोन को 10 मीटर की दूरी से भी वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकेगा। एक और खासियत यह भी है कि इस टेक्नोलॉजी के साथ फोन 10वॉट तक की स्टेबल चार्जिंग पा सकेगा।
Oppo Reno Ace Infinity की लुक और डिजाईन की बात करें तो सामने आई वीडियो में पता चला है कि यह फोन फुल बेजल लेस डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा। फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी नॉच या पंच-होल नहीं नज़र आया है, ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि रेनो ऐस इनफिनिटी में हमें इस सीरीज़ का आइकॉनिक ‘शार्क फिन’ सेटअप देखने को मिल जाए। वीडियो से साफ हो गया है कि Oppo Reno Ace Infinity एक 5जी फोन होगा। वहीं फोन का बैक पैनल ग्लॉस का दिया गया है जहां पर ट्रिपल रियर कैमरा मौजूूद है। यह रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल शेप में स्थित है।
वैसे यहां हम आपको बता दें कि ओपो 1st April यानि April Fool बनाने में माहिर है।
Oppo Reno Ace 2
रेनो ऐस 2 की बात करें तो सामने आई फोटोज़ में इस फोन को पंच-होल डिसप्ले पर बना दिखाया गया है। यह फोन फ्रंट पैनल पर उपरी बाईं ओर दिया गया है जो साईंड ऐज़ से थोड़ा दूर स्थित है। फोन के तीन किनारें जहां पूरी तरह से बेजल लेस दिखाए गए हैं वहीं नीचे की ओर बेहद मामूली सा चिन पार्ट दिया गया है। इसी तरह ओपो रेनो ऐस 2 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है राउंड शेप में है।
Oppo Reno Ace 2 का यह सर्किल शेप वाला रियर कैमरा सेटअप पैनल के बीच में स्थित है। आम तौर पर इस जगह पर रियर फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलता है। रेनो ऐस 2 के इस सेटअप में चार कैमरा सेंसर लगे हुए हैं। चारों सेेंसर्स के बीच में कैमरा डिटेल अंकित है। सर्किल नुमा कैमरा सेटअप के दाईं ओर फ्लैश लाईट फिट है। फोन को एंटिना बैंड डिजाईन पर बनाया गया है। Oppo Reno Ace 2 के दाएं पैनल पर जहां पावर बटन नज़र आ रहा है वहीं बाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर स्थित है।
स्पेसिफिकेशन्स
चर्चा है कि Oppo Reno Ace 2 में 5G सपोर्ट दिया जाएगा। लीक की मानें तो इस फोन को 12 जीबी रैम मैमारी पर लॉन्च किया जाएगा तथा फोन में 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि इस फोन को क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। वहीं पावर बैकअप के लिए ओपो रेनो ऐस 2 में 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। बहरहाल फोन की पुख्ता डिटेल के लिए लॉन्च का इंतजार करना होगा।





















