सबसे अलग पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाले ओपो रेनो की स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, जानें किन खूबियों से होगा लैस

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/03/Oppo-Reno-2.jpg

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी ओपो के नए सब-ब्रांड रेनो को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। आए दिन इस नए ब्रांड के अंदर पेश किए जाने वाले डिवाइस की लीक खबरें सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ समय पहले ही हमने इस डिवाइस में आने वाले सबसे अनोखे पॉप-सेल्फी कैमरा की जानकारी दी थी। अब इस हैंडसेट की स्पेसिफिकेशऩ्स की जानकारी सामने आई है।

चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर अब ओपो रेनो की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी जानकारी सामने आई है। वहीं, कुछ समय पहले ओपो की अपकमिंग सीरीज़ को आईएमडीए और ब्लूटूथ एसआईजी पोर्ट्ल पर स्पॉट की गई थी। अगर बात करें टेना पर लिस्ट हुए फोन की तो इन्हें दो मॉडल नंबर पीसीएटी00/ पीसीएएम00 के नाम से स्पॉट किया गया है।
अगर बात करें टेना पर दिखाई दिए मॉडल्स की स्पेसिफिकेशन्स की तो हैंडसेट में 6.4-इंच फुल एचडी+ डिसप्ले होगा।

साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,680एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो कि वीओओसी 3.0 रेपिड चार्ज को सपोर्ट करेगी। हालांकि, प्रोसेसर की जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन डिवाइस में आठ कोर और 2.2 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड होगी। वहीं, इस डिवाइस के तीन वेरिएंट– 6जीबी + 128जीबी, 8जीबी + 128जीबी और 8जीबी + 256जीबी में पेश किया जाएगा। इस डिवाइस का वजन 185 ग्राम होगा। वहीं, इसे पिंक गोल्ड कलर के साथ टेना पर स्पॉट किया गया है। इसे भी देखें: ओपो ने होली पर दिया बड़ा तोहफा, दो स्मार्टफोन्स की कीमत में की भारी कटौती

वहीं, कुछ रिपोर्ट्स की माने तो फोन को एक ताकतवर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फोन में लिक्विड कूलिंग टेक्नॉलजी भी दी जाएगी, जिससे फोन गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान गर्म न हो। अक्सर यह टेक्नोलॉजी एक गेमिंग फोन में दी जाती है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी इस फोन को गेमिंग लवर्स को ध्यान में रखते हुए पेश करेगी।

अब तक सामने आई कुछ लीक्स के अनुसार अगर बात करें डिवाइस की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 10X ऑप्टिकल जूम टेक्नॉलजी देखी जा सकती है, जिसे हाल ही में बार्सिलोना में हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान दिखाया गया था। इसे भी देखें: ओपो ए1के सरकारी वेबसाइट पर लिस्ट, बेहद कम कीमत पर लॉन्च होगा यह नॉच वाला फोन

बता दें कि हाल ही में आए लीक के बाद अब इस डिनाइस का कवर सामने आया था, जिससे फोन के यूनिक स्टाइल के पॉप-अप सेल्फी कैमरा की जानकारी मिली। लीक में सामने आई तस्वीर के अनुसार ओपो रेनो में दिए जाने वाला पॉप-अप सेल्फी कैमरा एक चाकू की तरह नजर आ रहा था। इस तरह के डिजाइन वाले पॉप-अप सेल्फी कैमरा को नहीं देखा गया है।

 

सोर्स: 1, 2