
फिनलैंड की कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने हाल ही में ताईवान में आयोजित होने वाले इवेंट के लिए मीडिया इन्वाईट शेयर किए थे। कंपनी ने मीडिया इन्वाईट में बताया है कि आने वाली 2 अप्रैल को एचएमडी ग्लोबल द्वारा नोकिया ब्रांड का नया स्मार्टफोन नोकिया एक्स71 ताईवान में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, लॉन्च से पहले फोन गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग में इस फोन से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं और हार्डवेयर के साथ-साथ डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस की भी जानकारी मिली है।
लिस्टिंग के मुताबिक, नोकिया एक्स71 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 660 एआईई प्रोसेसर 6 जीबी की रैम के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एंडरॉयड 9 पाई ओएस दिया जा सकता है। वहीं, उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस गूगल वन प्रोग्राम का हिस्सा होगा। इसे भी पढ़ें: तो क्या सच में नोकिया फोन का डाटा चोरी होकर जा रहा है चीन ?
लिस्टिंग के मुताबिक, सिंगल-कोर टेस्ट में डिवाइस का स्कोर 1,458 तो वहीं मल्टी-कोर टेस्ट में स्कोर 5,454 रहा। इससे पहले आईं रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कंपनी ताइवान में होने वाले लॉन्च इवेंट में 2 अप्रैल को इस स्मार्टफोन को उतारेगी। इसके बाद ही बाकी देशों में ही इसे अगले कुछ हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है। दूसरे देशों में इस डिवाइस को लॉन्च किए जानें की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार नोकिया यह आगामी स्मार्टफोन फोटोग्राफी सेग्मेंट में बेहद खास होने वाला है। कंपनी ने बता दिया है कि नोकिया एक्स71 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा। इस कैमरा सेटअप में एक कैमरा सेंसर 48-मेगापिक्सल का होगा। इसी तरह रियर कैमरा सेटअप में एक सुपर वाईड-एंगल लेंस भी दिया जाएगा जो 120-डिग्री का वाईड शॉट लेने में सक्षम होगा। इसे भी देखें: इंडिया आ रहा है दुनिया का पहला 5 रियर कैमरे वाला फोन नोकिया 9, सभी कैमरों की कर देगा छुट्टी
नोकिया एक्स71 को लेकर सामने आई अन्य खबरों और लीक्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया जा सकता है। गौरतलब है कि फोन में यदि सच में पंच-होल डिसप्ले दी जाती है तो नोकिया एक्स71 कंपनी पर पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो इस डिजाईन पर पेश होगा। हाल ही में सैमसंग ने भी अपनी गैलेक्सी एस10 सीरीज़ के स्मार्टफोंस को पंच-होल डिसप्ले पर पेश किया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले नोकिया के आगामी डिवाईस को एनसीसी वेबसाइट पर टीए-1167 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। माना जा रहा है कि नोकिया एक्स71 इसी मॉडल नंबर वाला स्मार्टफोन है।
बता दें कि नोकिया एक्स71 के साथ ही कंपनी इस ईवेंट में नोकिया 9 प्योरव्यू भी लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि ताईवान में नोकिया 9 प्योरव्यू की लॉन्च डेट सामने आने के बाद कंपनी के इंडियन फैन्स भी उम्मीद जता रहे हैं कि अप्रैल महीने में नोकिया 9 प्योरव्यू भारतीय बाजार में भी दस्तक दे सकता है।





















