50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग के साथ OPPO Reno 15c भारत में लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/01/oppo-reno15c-india-price-india-specs.jpg

OPPO ने भारत में अपनी Reno15 सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें तीन मॉडल के साथ एक नया वैरियंट OPPO Reno 15c भी पेश हुआ है। यह डिजाइन के मामले में Reno 15 सीरीज के अन्य मॉडल्स जैसा ही है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस अलग हैं। यह फोन मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार कैमरा सेटअप के साथ इंडियन ग्राहकों को लुभा सकता है। आइए, आगे कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की डिटेल्स जानते हैं।

OPPO Reno 15c में 6.57 इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की ब्राइटनेस 600 निट्स (टिपिकल) और 1400 निट्स (पीक) तक जा सकती है। जिससे आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर मिल सकती है। फोन में OPPO का Dynamic Stellar Ring Design देखने को मिलता है। यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आया है। यानी धूल और पानी से सुरक्षा के मामले में यह बढ़िया साबित हो सकता है।

परफॉरमेंस की बात करें तो OPPO Reno 15c में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। जो 4nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ Adreno 710 GPU मिलता है। मेमोरी के लिए 12GB तक LPDDR4x RAM का सपोर्ट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित ColorOS 16 पर रन करता है।

OPPO Reno 15c में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है। यह फोन 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग दे सकता है।

OPPO Reno 15c की सबसे बड़ी खासियत बैटरी है। क्योंकि इसमें 7000mAh साइज मिलेगा। इसे चार्ज करने के लिए 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। कंपनी के अनुसार, यह फोन लंबे बैकअप के साथ तेज चार्जिंग अनुभव दे सकता है।

सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है।

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो OPPO Reno 15c को भारत में दो कलर ऑप्शंस Afterglow Pink और Twilight Blue में लाया गया है। इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 34,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है। जबकि 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 37,999 रुपये का है। यह स्मार्टफोन अगले महीने फरवरी से Amazon, Flipkart, OPPO India की ऑनलाइन वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल होगा। अगर आपको फोन लेने के जल्दी है तो इसी लाइनअप के OPPO Reno 15, OPPO Reno 15 Pro और OPPO Reno 15 Pro Mini खरीद सकते हैं क्योंकि यह 13 जनवरी से सेल होंगे।

OPPO Reno 15c उन ग्राहकों के लिए विकल्प बन सकता है, जो बड़ी बैटरी, AMOLED डिस्प्ले, लेटेस्ट Android वर्जन और प्रीमियम डिजाइन कम दाम में चाहते हैं। यदि आप फरवरी तक रुक सकते हैं यह आपके लिए बढ़िया चुनाव हो सकता है। ऐसी ही और खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।