क्वाड कैमरा और 12 जीबी रैम वाले OPPO Reno 3 5G व Reno 3 Pro 5G 26 दिसंबर को होंगे लॉन्च

Oppo Reno 3 सीरीज को लेकर काफी समय से जानकारी व लीक सामने आ रहे हैं। हाल ही में Reno 3 Pro 5G स्मार्टफोन के कुछ रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) भी सामने आई थीं जिससे फोन के डिज़ाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली थी। वहीं, अब इस सीरीज को कंपनी ऑफिशियल तौर पर 26 दिसंबर को पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद कंपनी ने दी है।
दरअसल, Oppo ने चीन की सर्टिफिकेशन साइट वीबो पर एक वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें Oppo Reno 3 5G की लॉन्च डेट 26 दिसंबर बताई गई है। हालांकि, इस वीडियो में डेट और समय के अलावा और किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
Oppo Reno 3 Pro 5जी की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें Oppo Reno 3 Pro 5जी में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080×2400 पिक्सल) एमोलेड डिसप्ले हो सकता है। इसके अलावा फोन के डिसप्ले में एस्पेक्ट रेशियो 20:9 हो सकता है। वहीं, टेना पर सामने आई तस्वीरों के अनुसार डिवाइस में होल-पंच डिज़ाइन और घुमावदार किनारे होंगे।
टेना लिस्टिंग से भी यह भी पता लगा है कि अपकमिंग Oppo फोन में 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जा सकता है। वहीं, डिवाइस में 4025एमएएच की बैटरी होगी।
इतना ही नहीं लीक के अनुसार Reno 3 Pro में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फोन के कितने रैम और स्टोरेज वेरिएंट आएंगे। फोटोग्राफी के लिए फोन में रियर पर चार कैमरे हो सकते हैं, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर होगा।
टेना लिस्टिंग में 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के कैमरा सेंसर का भी जिक्र किया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी हो सकता है। डिवाइस में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। वहीं, इस फोन में Android 10 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है।
Oppo Reno 3 5G की स्पेसिफिकेशन्स
OPPO Reno 3 5G की इस स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.5 इंच की ओएलईडी डिसप्ले सपोर्ट के साथ आएगा। वहीं, इसमें दी गई स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। साथ ही फोन में 30वॉट फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी दिए जाने की बात सामने आ चुकी है।
लीक के अनुसार OPPO Reno 3 में 12 जीबी की रैम मैमोरी दी जाएगी तथा यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 765G पर रन करेगा।
इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। तथा इसके साथ ही Reno 3 में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा, 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर भी दिया जा सकता है।