OPPO Reno5 Z ने की धमाकेदार एंट्री, इसमें है 48MP कैमरा, 8GB रैम और बहुत कुछ

Join Us icon

ओपो काफी समय से अपनी पॉप्युलर स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 5 के अंदर नए-नए मोबाइल्स को पेश कर रहा है। पिछले महीने ही कंपनी ने OPPO Reno 5 Lite से पर्दा उठाया था। वहीं, अब कंपनी ने इस सीरीज के अंदर एक और नए 5G फोन OPPO Reno5 Z 5G को पेश कर दिया है। यह फोन OPPO द्वारा पिछले साल सितंबर महीने में पेश किए गए OPPO Reno 4 Z स्मार्टफोन का ही अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है। कंपनी ने OPPO Reno5 Z स्मार्टफोन (मॉडल नंबर CPH2211) सिंगापुर में लॉन्च किया गया है। साथ ही डिवाइस यूएई की ओपो वेबसाइट पर भी लिस्ट है। डिजाइन और फीचर्स के मामले में फोन ओपो F19 प्रो + 5G जैसा लग रहा है जो पिछले महीने भारत में लॉन्च हुआ था। आइए बिना देर करे आगे आपको Oppo Reno 5 Z की स्पेसिफिकेशन के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

डिजाइन

OPPO F19 Pro और OPPO Reno5 Z की लुक लगभग एक जैसी ही है। रेनो5 जेड स्मार्टफोन बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसके ऊपरी बाएं कोने पर सेल्फी कैमरा होल मौजूद है। इसके अलावा फोन में स्क्वायर शेप का क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट हैं जिसमें तीन सेंसर वर्टिकल शेप में तथा एक सेंसर साइड में प्लेस है। फोन का डायमेंशन 16.01×7.34×0.78 और वजन 173 ग्राम है। इसे भी पढ़ें: OPPO F19 खरीदने से पहले जरूर जान लें ये 5 कमी, कहां रह गया यह फोन पीछे

reno5-z

OPPO Reno5 Z की स्पेसिफिकेशन्स

फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किए गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.4 इंच की एफएचडी+ एमोलेड पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इसके अलावा फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट 3.0 सेंसर तकनीक से लैस किया गया है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.8% का है तथा ओपो फोन को कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की सुरक्षा प्राप्त है।

OPPO ने इस स्मार्टफोन को एंडरॉयड 11 पर लॉन्च किया है जो कलरओएस 11.1 के साथ काम करते हैं। वहीं प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का डायमनसिटी 800यू चिपसेट है। साथ ही फोन में 8GB की LPDDR4x रैम और 128GB की स्टोरेज मौजूद है। फोन में पावर बैकअप के लिए 4,310एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इस बैटरी को तेजी से चार्ज करने के 30W VOOC Flash Charge 4.0 तकनीक लैस है। वहीं, फोन में बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स मौजूद हैं। इसे भी पढ़ें: 48MP रियर कैमरा और 5G की पावर के साथ OPPO A74 हो गया लॉन्च, जानें क्या है इसकी खूबियां

oppo-reno5-z

OPPO Reno5 Z का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रिय पर क्वॉड कैमरा सपोर्ट है। इस कैमरा मॉड्यूल में एफ/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस और इतने ही अपर्चर वाला एक 2 मेगापिक्सल का मोनो लेंस मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करत है।

OPPO Reno5 Z की कीमत

OPPO Reno5 Z सिंगापुर में SGD 529 (29,000 रुपए) के साथ लाया गया है। फोन को दो रंगों में पेश किया गया है, जिसमें फ्लुइड ब्लैक और कॉस्मो ब्लू शामिल है। यह ई-कॉमर्स साइटों जैसे लाज़ाडा और शॉपी के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here