
OPPO ने भारतीय मार्केट में अपने नए फोन OPPO F19 को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले कंपनी ओपो एफ19 प्रो और एफ19 प्रो प्लास को लॉन्च कर चुकी है। इसके अलावा कंपनी ने अपनी A-सीरीज के अंदर नए फोन OPPO A74 4G और OPPO A74 5G स्मार्टफोन को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल Philippines की टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है। काफी समय से इस फोन को लेकर लीक और जानकारी सामने आ रही थी, जिनपर आज पूर्ण रूप से विराम लग गया है। आइए आगे आपको OPPO A74 के 4G और 5G फोन के बारे में फुल जानकारी देते हैं।
डिजाइन
अगर बात करें OPPO 4G और 5G के डिजाइन की तो यह दोनों ही फोन एक जैसे ही हैं। हालांकि, इन वेरिएंट के फीचर्स में कुछ अंतर है, जिसकी जानकारी आपको आगे दी गई है। इन दोनों फोन के फ्रंट लुक की ओर देखें तो इसमें फ्रंट पर टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच दिया गया है। इस पंच-होल के कारण फोन के फ्रंट पर तीन साइड में न के बराबर बेजल हैं। साथ ही बॉटम पर हल्का सा चिन पार्ट देखने को मिलेगा। वहीं, 4G के रियर पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा है। दूसरी ओर 5G फोन में क्वाड कैमरा सेटअप है।
OPPO A54 4G के स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A74 4G में 6.43-इंच AMOLED डिसप्ले दिया गया है जो कि FHD+ रिज्योलूशन के साथ आता है। वहीं, स्क्रीन में स्टैंडर्ड रिफ्रेश रेट 60 हार्ट्ज सपोर्ट है। इसके अलावा डिवाइस Qualcomm’s Snapdragon 662 चिपसेट पावर के साथ आता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए फोन में Adreno 610 GPU है। साथ ही फोन में 6GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसे भी पढ़ें: ओपो लाया लो बजट वाला OPPO A54, इसमें है 5000mAh बैटरी और 4GB रैम
फोटोग्राफी की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर-फेसिंग कैमरा दिया गया है। साथ ही रियर कैमरा मॉड्यूल में 48MP का मुख्य कैमरा और 2MP की डेप्थ और मैक्रो कैमरा यूनिट हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए A74 4G में 16MP का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर फोन 4 जी सपोर्ट, वाई-फाई 802.11 बी / जी / एन / एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी 33W फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट है। इसके अलावा ओपो ए74 4G कुछ-कुछ OPPO F19 की तरह है। ओपो A74 Prism Black और Midnight Blue कलर में लाया गया है।
OPPO A74 5G की स्पेसिफिकेशन्स
ओपो A74 5G मॉडल अलग-अलग हार्डवेयर के साथ आता है, इसमें पीछे की तरफ एक अतिरिक्त 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है और इसमें 4G वेरिएंट की तुलना में 90Hz रिफ्रेश रेट है। A74 5G में 6.5 इंच का IPS LCD डिसप्ले दिया गया है जो कि 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिवाइस में एक फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसे साइड में रखा गया है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 480 5G SoC के साथ आता है जो 6GB रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के लाया गया है। A74 4G की तरह ही, 5G मॉडल भी आउट ऑफ द बॉक्स 11 एंडरॉयड पर कार्य करता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48MP क्वाड-कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP का डेप्थ व माइक्रो कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का कैमरा है। साथ ही डिवाइस में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा A74 5G को कंपनी ने Fluid Black और Space Silver कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Oppo F19 स्मार्टफोन दमदार 5000mAh बैटरी और 48MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
OPPO A74 4G और 5G की कीमत
OPPO A74 4G अब Philippines स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। साथ ही फोन OPPO Cambodia ऑफिशियल साइच पर लिस्ट हो चुका है। अगर बात करें कीमत की तो ओपो ए74 की कीमत PHP 12,000 (लगभग 18,174 रुपए) है। दूसरी ओर अगर बात करें ओपो ए74 5जी की तो इसे कंपनी ने लगभग 21,000 रुपए में पेश किया है।














