OPPO Reno6 सीरीज की लॉन्च डेट से कंपनी ने उठाया पर्दा, जानें किस दिन लॉन्च होंगे ओप्पो के धमाकेदार स्मार्टफोन

Join Us icon

पिछले काफी समय से ओप्पो के अपकमिंग स्मार्टफोन OPPO Reno6, Reno6 Pro, और Reno6 Pro+ स्मार्टफोन के बारे में कई डिटेल सामने आ रही हैं। ओप्पो का यह स्मार्टफ़ोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश किए जाएंगे। ओप्पो ने नया टीजर जारी कर OPPO Reno6 सीरीज की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। ओप्पो की फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन सीरीज़ 27 मई को लॉन्च की जाएगी। OPPO ने यह जानकारी ऑफिशियल Weibo अकाउंट के जरिए शेयर की है। इसके साथ ही इस सीरीज के तीन स्मार्टफोन OPPO Reno6, Reno6 Pro, और Reno6 Pro+ चीन की ई-कॉमर्स वेबसाइट JD.com पर भी लिस्ट किए गए हैं। ई-कॉमर्स कंपनी की लिस्टिंग में ओप्पो के इस स्मार्टफोन का डिजाइन और कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन्स सामने आई हैं।

reno-6-series-launch-may-27th

OPPO Reno6, Reno6 Pro, Reno6 Pro+ स्पेसिफिकेशन्स और डिजाइन

ओप्पो के इस स्मार्टफोन सीरीज का स्टेंडर्ड वेरिएंट OPPO Reno6 के बारे में कहा जा रहा है कि यह MediaTek के नए Dimensity 900 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। सबसे दिलचस्प जानकारी Oppo Reno 6 स्मार्टफोन के डिजाइन को लेकर सामने आ रही है। टिपस्टर मुकुल शर्मा ने JD.com पर लिस्ट OPPO Reno6 की इमेज शेयर की है जिसमें यह iPhone 12 लाइक फ्लैट मैटल फ्रेम डिजाइन दिया है। इसके साथ ही इस फोन में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट, 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 90Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें : POCO लाया लो बजट वाला नया 5G फोन, इसमें है 5,000mAh बैटरी और 48MP कैमरा

OPPO Reno6 Pro स्मार्टफोन की बात करें तो यह फोन कर्व्ड डिस्प्ले, स्लिम फ्रेम के साथ पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन की बात करें तो यह Oppo Reno5 Pro जैसा ही होगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 1200 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ओप्पो का यह स्मार्टफोन 8GB+128GB और 12GB+256GB वेरिएंट के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो के इस फोन में 64MP क्वाड कैमरा सेटअप, 90Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi, Realme, Vivo, OnePlus और OPPO के कौन-से फोन सबसे पहले होंगे Android 12 पर अपडेट, यह रही फुल लिस्ट

वहीं OPPO Reno6 Pro+ स्मार्टफोन का डिजाइन Reno6 Pro जैसा ही होगा। यह स्मार्टफोन हाई-एंड स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा। ओप्पो का यह स्मार्टफोन 50MP क्वाड रियर कैमरा सेटअप को सपोर्ट करेगा। इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 90Hz AMOLED डिस्प्ल दिया जा सकता है। ओप्पो के इस स्मार्टफोन के बारे में कहा जा रहा है कि यह फोन Snapdragon 870 चिपसेट के साथ 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here