Xiaomi और Realme को मिलेगी टक्कर, ओप्पो भारत में पेश करेगा दमदार OPPO A74 5G स्मार्टफोन

Join Us icon

भारत में टेलीकॉम कंपनियां को भले ही अभी 5G स्पेक्ट्रम न मिले हों लेकिन स्मार्टफोन मेकर कंपनियां एक के बाद एक 5G रेडी स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। फ्लैगशिप से लेकर बजट हर सेग्मेंट में 5G रेडी स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर चुके हैं। हाल में ही OPPO ने OPPO A74 4G और OPPO A74 5G स्मार्टफोन्स को साउथ एशियन मार्केट में पेश किया है। पॉपुलर टिपस्टर अभिषेक यादव के मुताबिक ओप्पो भारत में OPPO A74 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। ओप्पो का यह 5G स्मार्टफोन इस महीने के अंत तक मार्केट में उतारा जा सकता है।

अभिषेक यादव का कहना है कि अपकमिंग OPPO A74 5G स्मार्टफोन को कंपनी ऑफलाइन मार्केट को ध्यान में रखकर लॉन्च करेगी। ओप्पो का यह स्मार्टफोन भारत में इस महीने के अंतिम सप्ताह में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो का यह दमदार स्मार्टफोन भारत में 20,000 रुपये से कम की कीमत में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स की माने तो ओप्पो साउथ एशियन मार्केट में लॉन्च किए OPPO A74 5G स्मार्टफोन से कुछ अलग हो सकता है। यह भी पढ़ें : दोनों ही 108MP कैमरा Samsung के हैं लेकिन फिर Realme 8 Pro का कैमरा Samsung Galaxy Note 20 Ultra सेंसर से है छोटा!

Oppo A74 5G

OPPO A74 5G स्पेसिफिकेशन्स

OPPO A74 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच का IPS LCD स्क्रीन दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन Full HD+, आस्पेक्ट रेश्यो 20:9, रिफ्रेश रेट 90Hz है। ओप्पो का यह स्मार्टफोन लेटेस्ट Android 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर रन करता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड फेसिंग फ़िंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Exclusive: iPhone 13 Pro में होगा iPhone 12 Pro से छोटो नॉच, खुद देखें और बताएं क्या कर पाएगा इंप्रेस

OPPO A74 5G स्मार्टफोन में दिए कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में 2 मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी कैमरा की बात करें तो इस फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo A74 5G दूसरे मार्केट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है।

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 480 चिपसेट के साथ 6 GB रैम के साथ उतारा जा सकता है। इस फोन में 128GB की स्टोरेज मिल सकता है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि इसमें microSD कार्ड स्लॉट होगा या नहीं। ओप्पो के इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी और 18W फास्ट चार्ज का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्पेसिफिकेशन्स को देख कर लगता है कि OPPO A74 5G स्मार्टफोन चीन में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया OPPO A93 5G का रिब्रांड हो सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here