OTT This Week: इस हफ्ते OTT पर रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में और वेब सीरीज, देखें लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/09/OTT-Release-this-week.jpg

OTT Release This Week: ओटीटी कंटेंट की डिमांड को देखते देश में हर हफ्ते नई-नई फिल्में व वेब सीरीज को रिलीज किया जाता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली इन्हीं Movies और Web Series के कारण दर्शकों को सिनेमाघर से दूरी बनाते हुए OTT की ओर खींचे चले जा रहे हैं। अगर आप इस हफ्ते OTT Release की जानकारी चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है। आई आगे आपको इस (OTT Release This Week) वीक रिलीज हुए और रिलीज होने वाले सभी फिल्मों और वेब सीरीज की जानकारी देते, जिससे आप इस वीकेंड अपने परिवारवालों व दोस्तों के साथ घर पर ही इन्जॉय कर सकते हैं।

OTT Release This Week

1. Thor Love And Thunder

Thor: Love and Thunder इंडिया में 7 जुलाई को रिलीज हुई थी। लेकिन, अगर आपने इसे बड़े पर्दे पर नहीं देखा तो चिंता की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अब यह फिल्म ओटीटी पर आ चुकी है। फिल्म थॉर लव एंड थंडर आने वाले 8 सितंबर से ऑनलाइन स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है। क्रिस हेम्सवर्थ की ये सुपरहिट फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी, तमिल, तेलूगु, मलायलम, कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में रिलीज की जाएगी।

2. Indian Predator: The Diary of a Serial Killer

Indian Predator The Butcher of Delhi का दूसरा पार्ट ‘Indian Predator: The Diary of a Serial Killer’ डॉक्यूमेंट्री 7 सिंतबर से ओटीटी पर स्ट्रीम की जा रही है। यह वेब सीरीज Netflix पर रिलीज की गई है। इसका सेकेंड सीजन एक सीरियल किलर एक नरभक्षी पर आधारित है जो न केवल लोगों को मारता बल्कि उनके शरीर के अंगों खाता भी था। सीरियल किलिंग की ऐसी ही घटनाओं पर आधारित ये डॉक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज होने वाली हैं।

3. Ek Villain Returns

साल 2014 में आई ‘एक विलेन’ (Ek Villain) फिल्म का दूसरा पार्ट ‘एक विलेन रिटर्न’ (Ek Villain Returns) कुछ समय पहले बड़े पर्दे पर रिलीज हुआ था। वहीं, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज के लिए तैयार है। 9 सितंबर को Netflix पर इसे स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी जैसे स्टार्स हैं।

4. Sita Raman

अगर आप South के स्टार दुलकर सलमान की फिल्मों के फैंस हैं तो अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘सीता-रामम’ फिल्म को देखा जा सकता है। 9 सितंबर को तेलुगु फिल्म सीता रामम मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी। हालांकि, हिंदी भाषी दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। इस फिल्म में दुलकर सलमान के साथ ही रश्मिका मंदाना और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

5. Cars On The Road

क्राइम, स्सपेंस और रोमांस के साथ ही इस बार ओटीटी पर बच्चों के लिए एक खास सीरीज रिलीज हुई है। कार्स ऑन द रोड नाम की यह अमेरिकी एनीमेटेड सीरीज है, जिसे 8 सितंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है। यह सीरीज टॉकिंग व्हीकल की कहानियों पर आधारित है। इस सीरीज का निर्माण पिक्सर ने डिज्नी प्लस के लिए किया गया है।