OTT This Week: इस हफ्ते अक्षय से माधुरी दीक्षित तक ओटीटी पर दिखाएंगे जलवा, देखें नई रिलीज फिल्मों और सीरीज की लिस्ट

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/10/OTT-This-Week-October-first-week.jpg

OTT This Week: October 2022 का महीना शुरु हो गया है और इस महीने के पहले हफ्ते ओटीटी के पिटारे में बहुत कुछ नया निकलने वाला है। Dussehra के मौके पर इस हफ्के वीकेंड से पहले ही ओटीटी पर कई शानदारा फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। वहीं, कुछ वेब सीरीज व फिल्में रिलीज होने वाली है। हर बार कि तरह ही इस बार भी Netflix से लेकर Amazon Prime Video और Zee5 ने खास तैयारी की है। इस हफ्ते माधुरी दीक्ष‍ित की ‘मजा मा’ से लेकर अक्षय कुमार की ‘रक्षा बंधन’ और आमिर खान की लाल सिंघ चड्डा OTT पर दस्तक दे चुकी हैं। आइए, एक नजर डालते हैं इस हफ्ते ओटीटी रिलीज होने वाली और हो चुकी फिल्मों और सीरीज पर।

OTT Release This Week

Laal Singh Chaddha

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha streaming on Netflix) ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए आ गई है। इस फिल्म को चुपचाप नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम के लिए पेश कर दिया गया है। फिल्म में नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) और मोना सिंह (Mona Singh) भी हैं। लाल सिंह चड्ढा को तीन भाषाओं (हिंदी, तमिल और तेलुगू) में प्रीमियर किया गया है।

Karthikeya 2

कन्नड़ फिल्म कार्तिकेय 2 जी 5 पर पांच अक्टूबर से स्ट्रीम के लिए मौजूद है। South की यह फिल्म बड़े पर्दे पर दर्शकों द्वारा खूब पसंद की गई थी। वहीं, अब इस फिल्म को हिंदी भाषा में जी5 पर देखा जा कता है। जी5 पर फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम भाषाओं में भी स्ट्रीम की जा रही है।

Raksha Bandhan

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की नई फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद 5 अक्टूबर से रक्षाबंधन स्ट्रीम की जा रही है। अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म रक्षा बंधन की बात करें तो यह सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन, अगर आप इस वीकएंड अपनी परविरा के साथ एक फिल्म देखना चाहते हैं तो इसे देख सकते हैं।

Maja Ma

ओटीटी पर एक बार फिर माधुरी दीक्षित अपनी नई फिल्म के साथ धमाका करने के लिए तैयार है। माधुरी स्टारर फिल्म मजा मा आज यानी 6 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाने वाली है। आपको बता दें कि यह माधुरी की पहली ओटीटी फिल्म है। इससे पहले Madhuri Dixit वेब सीरीज The Fame Game में नजर आईं थीं। Maja Ma में माधुरी के साथ मजा में गजराज राव, रजित कपूर और बरखा सिंह जैसे कलाकार हैं।

CRIMINAL JUSTICE S3

CRIMINAL JUSTICE का तीसरा सीजन भी रिलीज हो चुका। हालांकि, इस बार तीसरे सीजन के सभी एपिसोड एक साथ रिलीज न करके मेकर्स हर हफ्ते शुक्रवार को एक-एक कर एपिसोड रिलीज कर रहे हैं। 30 सितंबर को इस सीरीज का नया एपिसोड रिलीज किया जाएगा। वहीं,पंकज त्रिपाठी के बेहतरीन अभिनय से सजी ये सीरीज हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।