OTT This Week: कॉमेडी से लेकर सस्पेंस का मिलेगा मारक मजा, ये हैं न्यू रिलीज होने वाली सीरीज व फिल्मों की लिस्ट

New OTT Release This Week: हर बार की तरह ही यह हफ्ता भी एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है। बड़े पर्दे से ज्यादा ओटीटी की तरफ रुख कर रहे दर्शकों को इस बार भी नई-नई फिल्मों के साथ ही शानदार वेब सीरीज (September 2022 Week 4 OTT releases) का तोहफा मिलने वाला है। वहीं, इस Weekend पर Disney Plus Hotstar, Netflix, Prime Video और ZEE5 जैसे OTT Platform पर अगर आप नया कंटेंट (web series India releases) देखने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको इस आर्टिकल में इस बात की जानकारी देने वाले हैं। आइए बिना देर करे आगे आपको Upcoming OTT Release की जानकारी देते हैं।
OTT Release This Week
- Babli Bouncer
- Jamtara Season 2
- Hush Hush
- Daagadi Chawl 2
- Atithi Bhooto Bhava
1. Babli Bouncer
South Actress तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म बबली बाउंसर भी इस महीने 23 सितंबर को सीधा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है। डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर इसका प्रीमियर किया जाएगा। अगर आप साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के फैन हैं तो इस फिल्म को ओटीटी पर देख सकते हैं।
2. Jamtara Season 2
Jamtara Season 2 के टीजर और ट्रेलर के साथ ही हाल ही में इसकी रिलीज डेट की भी घोषणा की जा चुकी है। OTT Platform Netflix पर सीजन 2 को इस माह September 23 में रिलीज किया जाएगा। वहीं, पिछली बार की तरह ही इस बार भी यह वेब सीरीज झारखंड राज्य के जामताड़ा शहर में चल रही फेक कॉल सेंटर के ऊपर बनी है। वेब सीरीज़ में Phishing जैसे ऑनलाईन हैक व फ्रॉड की कहानी को दर्शाया जाएगा।
3. Hush Hush
Hush Hush के साथ 90 के दशक की बॉलिवुड की स्टार एक्टर juhi chawla अपना डेब्यू कर रही हैं। यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर 22 सिंतबर को रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में जुही चावला के साथ ही टीवी की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा तन्ना और सोहा अलि खान भी दिखाई देंगी। यह सीरीज चार दोस्तों की जिंदगी पर आधारित है। अगर आप नई कहानी के साथ किसी वेब सीरीज की तलाश कर रहे हैं तो आप Web Series को देख सकते हैं।
4. Daagadi Chawl 2
अंडरवर्ल्ड डॉन रह चुके Arun Gawli की जिंदगी पर आधारित Daagadi Chawl 2 को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। यह वेब सीरीज 18 सितंबर से स्ट्रीम की जा रही है। अगर आप क्राइम सीरीज को पसंद करते हैं तो यह आपको जरूर पसंद आएगी। हालांकि, यह सीरीज मराठी भाषा में है। इसलिए हिंदी भाषी दर्शकों को तोड़ा मायूसी होगी।
5. Atithi Bhooto Bhava
Zee5 पर 23 सितंबर को रिलीज होने वाली Atithi Bhooto Bhava एक कॉमेडी ड्राम फिल्म है। इस फिल्म में स्कैम 1992 से फेमस हुए प्रतीक गांधी मुख्य भुमिका में दिखाई देंगे। वहीं, उनके साथ जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। प्रतीक और जैकी की जोड़ी आपको हंसाने के साथ ही कुछ पल के लिए सीरियस भी कर देगी। अगर आप एक कॉमेडी ड्रॉम शो की तलाश में हैं तो यह फिल्म आपको जरूर देखनी चाहिए।