Panchayat Season 2: दो दिन पहले ही रिलीज हुई ‘पंचायत 2’, जानें कहां देखें

‘पंचायत 2’ के रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस को खुश करते हुए अमेजन प्राइम ने अपनी मोस्ट अवेटिड वेब सीरीज को समय से पहले ही रिलीज कर दिया है। 18 मई की रात को प्राइम वीडियो ने इस सीरीज के सभी ऐपिसोड्स को अपने प्लेटफॉर्म लाइव कर दिया है। हालांकि, पहले यह Web Series 20 मई को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब अमेजन प्राइम वीडियो ने इसे तय समय से ठीक दो दिन पहले रिलीज कर दिया है। ‘पंचायत 2’ फैंस के लिए किसी गुड न्यूज से कम नहीं है। अगर अब तक आपने इस सीरीज को नहीं देखा तो तुरंत जाएं और देखें।
Panchayat 2
‘पंचायत’ सीरीज के लीड एक्टर जितेंद्र कुमार (Jitu Bhaiya) ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने वेब सीरीज रिलीज होने की जानकारी दी है। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर के साथ अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, ‘यह लाइव है।’ वहीं, 18 मई की सुबह से ही प्राइम वीडियो द्वारा इसके जल्द रिलीज होने के हिंट दिए जा रहे थे।
Panchayat 2 टेलीग्राम पर हुई लीक
‘पंचायत 2’ अमेजन प्राइम पर लाइव होने से पहले ही टेलीग्राम पर भी लीक हो गई थी। आपको बता दें कि टेलीग्राम एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर हर साइज के वीडियो को शेयर किया जा सकता है इसलिए यहां खई ग्रुप्स में वेब सीरीज व फिल्मों को लीक कर दिया जाता है। इसलिए हो सकता है कि पंचायत 2 को समय से पहले ही रिलीज किया गया हो।
कैसी है पंचायत 2
दो दिन पहले रिलीज होते ही हमने भी मौका नहीं छोड़ा और सीरीज के कुछ दो एपिसोड देख डाले। जैसे ही आप इसे देखना शुरू करेंगे तो आपको पता लग जाएगा कि सीरीज का दूसरा सीजन वहीं से शुरू होता है जहां पहला सीजन खत्म हुआ था। जी हां पानी की टंकी से सचिव जी थर्मस पकड़ते उतरते दिखाई देते हैं। उतरते के साथ ही उनके और रिंकी के बीच चल रहे ‘चक्कर’ के बारे में विकास और प्रह्लाद को ये चिंता होती है।
लेटेस्ट वीडियो
लेकिन, दूसरे एपिसोड तक उनकी यह चिंता खत्म हो जाती है। कुल मिलाकर वेब सीरीज ‘पंचायत’ सीजन 2 की कहानी पहले सीजन जैसी ही है। गांव की याद दिलाने वाली इस सीरीज में गांव की मिट्टी की खुशबू का एहसास भी होता है।