‘पंचायत’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन हंसाने आ रहे हैं फुलेरा Panchayat के लोग

अमेजन की पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के दूसरे सीजन (Panchayat 2 Release Date) की रिलीज डेट की घोषणा करने के बाद ओरिजिनल सीरीज ‘पंचायत सीजन 2’ का ट्रेलर (Panchayat 2 Trailer) रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर फुलेरा गांव के लोग हंसी का डबल डोज देने के लिए तैयार हैं। वहीं, सीजन 2 में भी फुलेरा पंचायत सचिव अभिषेक की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लेंगी। कुल मिलाकर कहें तो ‘पंचायत’ का ट्रेलर काफी शानदार और मनोरंजन से भरा हुआ है।
यहां देखें Panchayat 2 Trailer
पंचायत का दूसरा सीजन 20 मई को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। लेकिन, उससे पहले आप इसके ट्रेलर को देखकर यह अंदाजा लगा सकते हैं कि एक बार फिर फुलेरा की कहानी आपको गुदगुदाने वाली है। इस कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुवीर यादव और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार एक बार फिर अपनी एक्टिंग का प्रदर्शन करेंगे। वहीं, इस सीरीज में फुलेरा पंचायत कार्यालय के सचिव की संघर्षपूर्ण जीवन देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें: एंटरटेनमेंट का बूस्टर डोज लगाएगा अमेजन प्राइम, जल्द रिलीज होंगी 40 से ज्यादा ऑरिजिनल वेब सीरीज और मूवीज
पंचायत 2 की कहानी
सीजन 2 में एक बार फिर कहानी पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी और फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमती नजर आएगी। पहले सीजन में हमने देखा था कि कैसे इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव में आते हैं। लेकिन उन्हें नौकरी और गांव पसंद नहीं आता। लेकिन, सीरीज ख्तम होते-होते वह काफी बदल जाते हैं और उन्हें गांव व नौकरी से प्यार हो जाता है।
साथ ही आपको बता दें कि पंचायत सीजन 2 का प्राइम वीडियो पर 20 मई को भारत और दुनिया भर के 240 देशों व क्षेत्रों में ग्लोबल प्रीमियर होगा। प्राइम वीडियो ने हाल ही में नई सीरीज के अलाव कुछ नई फिल्मों और शो की जानकारी दी थी। इसे भी पढ़ें: OTT के ‘बेताज बादशाह’ हैं ये एक्टर, अपनी दमदार एक्टिंग से मचा रखा है भौकाल
लेटेस्ट वीडियो
मिर्जापुर 3, फैमिली मैन 2 और पाताल लोक 2 का भी हुआ ऐलान
प्राइम वीडियो ने हाल ही में नई सीरीज के अलाव कुछ सीरीज के सीजन 2 भी प्राइम वीडियो पर आने वाले हैं, जिनका इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। इस लिस्ट में पंचायत सीजन 2, द फैमिली मैन सीजन 3, पाताल लोक सीजन 2, मुंबई डायरीज सीजन 2, मिर्जापुर सीजन 3, मेड इन हेवन सीजन 2, फोर मोर शॉट्स प्लीज! सीज़न 3, कॉमिकस्तान सीज़न 3, और ब्रीद: इनटू द शैडोज़ सीजन 2 शामिल है।