Google ने प्ले स्टोर से हटाया Paytm ऐप, जानें क्या है मामला

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2020/09/paytm-app-remove-from-play-store.jpg

इंडिया में डिजिटल पेमेंट के लि एपॉप्यूलर ऐप Paytm को गूगल प्‍ले स्टोर से हटा लिय गया है। पेटीएम ऐप द्वारा गूगल की कुछ पॉलिसीज का उल्‍लंघन करने का कारण यह कदम उठाया गया है। पेटीएम इंडिया में सबसे पॉप्यूलर डिजिटल पेमेंट ऐप के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, इस मामले पर पेटीएम की ओर बयान में कहा गया है कि ग्राहक उसकी ऐप का इस्‍तेमाल जारी रख सकते हैं और उनका पैसा सुरक्षित है। हालांकि पेटीएम के बाकी ऐप्‍स जैसे Paytm Money और Paytm Mall अब भी गूगल प्‍ले पर बरकरार हैं।

क्या था मामला

पेटीएम पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए गूगल ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा है कि हम ऐसे एप को जगह नहीं दे सकते जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों। पेटीएम ‘PayTM First Games’ के ज़रिए पैसे जीतने का दावा करती है।

गूगल का बयान

Google ने एक बयान में कहा, “हम ऑनलाइन कैसिनो की अनुमति नहीं देते हैं या किसी भी ऐसे अनियमित जुआ ऐप्स का समर्थन नहीं करते हैं जो खेल सट्टेबाजी की सुविधा प्रदान करते हैं। इसमें यह भी शामिल है कि अगर कोई ऐप उपभोक्ताओं को किसी बाहरी वेबसाइट पर ले जाता है जो उन्हें असली पैसे या नकद पुरस्कार जीतने के लिए भुगतान किए गए टूर्नामेंट में भाग लेने की अनुमति देता है, तो यह हमारी नीतियों का उल्लंघन है।

टेक क्रंच वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में जानकारी दी है कि फैसला इंटरनेट सर्च दिग्गज ने पेटीएम द्वारा ‘लगातार कंपनी की नीतियों के उल्लंघन’ के कारण लिया है। रिपोर्ट में इस मामले से जुड़े सूत्र के हवाले से बताया है कि पेटीएम को इंडियन प्रीमियर लीग के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले डिलीट किया गया है। 19 सितंबर से IPL 2020 का आयोजन किया जाना है। कोरोनावायरस महामारी के कारण आईपीएल का आयोजन इस बार भारत की जगह संयुक्त अरब अमीरात (UAE) किया जा रहा है।

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से दूर, सभी मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स, स्टार स्पोर्ट्स इंग्लिश के साथ-साथ स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर लाइव देखे जा सकेंगे। आईपीएल 2020 के रात के मैच 7:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। जबकि दोपहर के मैच 3:30 बजे शुरू होंगे। (सभी समय IST में हैं।)