
फिलिप्स (Philips) अब भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के दो नए स्मार्टफोन मॉडल्स का टीजर जारी किया गया है, जो जल्द ही भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इससे पहले Acer और Alcatel जैसे ब्रांड भी भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी दिखा चुके हैं और अब Philips भी उसी राह पर चल पड़ा है यानी इंडिया में स्मार्टफोन का मार्केट और दिलचस्प होने वाला है।
बता दें कि Zenotel India Pvt. Ltd.भारत में Philips मोबाइल्स का एक्सक्लूसिव डिस्ट्रीब्यूटर है। अब कंपनी ने अपने X (Twitter) अकाउंट पर फिलिप्स के दो नए स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है। कंपनी ने टीजर में Innovation meets elegance जैसी टैगलाइन को जोड़ा है। इसके साथ ही Something Exciting is Coming Soon का स्लोगन भी जोड़ा गया है, जिससे यह साफ पता चलता है कि कंपनी बहुत जल्द अपने नए स्मार्टफोन के साथ भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है।
📷 Philips Mobile – Something Exciting is Coming Soon!Innovation meets elegance!#ComingSoon #PhilipsMobile #InnovationAndYou #ZenotelIndia #PhilipsSmartphone #NextGenTech #LaunchAlert #TechReimagined #PhilipsIndia #FutureIsCalling pic.twitter.com/GjUwARtHbU
— Zenotel India Pvt Ltd (@zenotelindia) October 29, 2025
टीजर पोस्टर में दोनों फोन्स की झलक भी दिखाई गई है। इनमें बॉक्सी डिजाइन के साथ राउंडेड किनारे (rounded corners) नजर आ रहे हैं। पहले मॉडल में सैमसंग गैलेक्सी एस अल्ट्रा सीरीज जैसी कैमरा सेटअप दी गई है, जिसमें तीन कैमरा सेंसर, एलईडी फ्लैश और रिंग लाइट शामिल हैं। वहीं दूसरे मॉडल में स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल है, जिसमें दो कैमरा सेंसर, एलईडी रिंग लाइट और एक अतिरिक्त सेंसर दिया गया है। दोनों ही फोन्स में कैमरा मॉड्यूल टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर स्थित हैं।
इसके अलावा, कंपनी ने फोन्स के रियर पैनल पर बीच में Philips का लोगो दिया गया है। एक मॉडल गहरे ग्रे (डार्क ग्रे) रंग में दिखाया गया है, जबकि दूसरा हल्के ग्रे (लाइट ग्रे) कलर में नजर आ रहा है। यह डिजाइन और फिनिशिंग दोनों ही फोन्स को प्रीमियम लुक देते हैं।
अभी तक कंपनी ने सिर्फ डिजाइन और झलक साझा की है, लेकिन जल्द ही इसके फीचर्स, स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च डेट का खुलासा किया जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि Philips इन स्मार्टफोन्स को मिड-रेंज सेगमेंट में उतारेगा, जिससे यह सीधे तौर पर Vivo, Realme और Samsung जैसे ब्रांड्स से मुकाबला करेगा।
देखा जाए, तो Philips का स्मार्टफोन मार्केट में वापस आना भारतीय उपभोक्ताओं के लिए दिलचस्प होगा, क्योंकि यह ब्रांड पहले से ही भरोसेमंद नाम रहा है। यदि कंपनी अपने फोन्स में बेहतर कैमरा, बैटरी और प्राइस वैल्यू देती है, तो यह पुराने भरोसे और नई टेक्नोलॉजी के मेल से भारतीय ग्राहकों को आकर्षित कर सकता है। इन फोन्स के बारे में जैसे ही अधिक जानकारी सामने आती है, हम आपको अपडेट करते रहेंगे।









