
फोन डायलर में फोटो लगाने का आसान से दिखने वाला यह काम अक्सर मुश्किल लगता है। लेकिन, हम आज आपके लिए यह मुश्किल काम आसान करने वाले हैं। अगर आप भी अपने कॉन्टैक्ट्स में नंबर और नाम के साथ फोटो लगाने का विचार कर रहे हैं तो चलिए आगे आपको एंडरॉयड और आईफोन के फोन डायलर में फोटो लगाने की पूरी जानकारी आपको स्टेप-बाए-स्टेप देते हैं।
Android Phone के dialer में फोटो कैसे लगाएं?
स्टैप-1. सबसे पहले अपने मोबाइल में कॉन्टैक्ट्स ऐप को ओपन करें या फिर Dialer App को ओपन करके कॉन्टैक्ट्स में जाएं।
स्टैप-2. जिस नंबर पर फोटो लगाना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
स्टैप-4. अब नीचे एडिट कॉन्टैक्ट पर क्लिक करके फिर प्रोफाइल के आइकॉन पर क्लिक करें।
स्टैप-5. इसके बाद टेक फोटो और गैलरी से फोटो सिलेक्ट करने का ऑप्शन आएगा।
स्टैप-6. अब आपके मोबाइल की गैलरी ओपन हो जाएगी, यहां से आप जिस भी फोटो को सेट करना चाहते हैं उसे सिलेक्ट करें।
स्टैप-7. अब फोटो को अपने हिसाब से क्रॉप करके एडजस्ट करें और ओके पर क्लिक करें।
स्टैप-8. इसके बाद कॉन्टैक्ट नंबर पर फोटो सेट हो जाएगी और कॉल आने व करने पर नंबर नाम के साथ फोटो दिखाई देगी।
Note: अगर आप फोटो फुल स्क्रीन में चाहते हैं तो इसके लिए आपको एंडरॉय फोन में थर्ड पार्टी ऐप का इस्तेमाल करना होगा।
ऐप का यूज कर लगाएं फोन डॉयलर में फुल स्क्रीन फोटो
स्टैप-1. सबसे पहले प्लेस्टोर से Full Screen Caller ID App (फ्री) को Install करें।
स्टैप-2. अब इस ऐप को सेटअप करने के लिए आपको कुछ परमिशन देनी होगी।
स्टैप-3. इसके बाद Full Screen Caller ID App के ऑप्शन पर क्लिक करके, Set As Default के ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टैप-4. इसके बाद जिस कॉन्टैक्ट पर आपने पहले से फोटो सिलेक्ट किया है वह फुल स्क्रीन में कॉलिंग के टाइम दिखाई देगी।
iPhone के dialer में फोटो कैसे लगाए?
स्टैप-1. सबसे पहले आईफोन की सेटिंग में जाएं।
स्टैप-2. इसके बाद Phone ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टैप-3. फिर Incoming Calls पर क्लिक करें।
स्टेप-4. इसके बाद आपको Full Screen ऑप्शन पर क्लिक करें।
स्टैप-5. इसके बाद गैलरी में जाएं और कोई एक फोटो सिलेक्ट करें।
स्टैप-6. फोटो सिलेक्ट कर एडिट पर क्लिक कर साइज और एस्पेक्ट रेश्यो को सेट करें।
स्टैप-7. इसके बाद फोटो को सिलेक्ट कर Assign to contact पर क्लिक करें।
स्टैप-8. इसके बाद किसी एक कॉन्टैक्ट पर इस फोटो को लगाएं।
स्टैप 9. अब कॉल करने व आने पर नाम के साथ फोटो दिखाई देगी।



































