
iPhone कैमरा हमेशा की बेहतरीन माना जाता रहा है। अगर दोस्तों के ग्रुप में या परिवार में किसी के पास आईफोन हो तो, लोग उसी से फोटो खींचवाना पसंद करते हैं। रोचक बात यह है कि Android Smartphones में जहां 200 मेगापिक्सल कैमरा दिए जाते रहे हैं वहीं, अभी तक Apple ने अपने किसी भी आईफोन में 48 मेगापिक्सल से बड़ा सेंसर नहीं दिया है। लेकिन अब यह ट्रेंड बदलता नजर आ रहा है। खबर है कि एप्पल भी 200MP कैमरा वाला iPhone बना रही है।
आईफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा मिलना वाकई में चौंकाने वाली खबर है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी तक बारे में कोई बयान नहीं दिया गया है लेकिन, चीनी टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने Apple के 200MP कैमरा वाले आईफोन की डिटेल्स लीक की है। लीकस्टर द्वारा दावा किया गया है कि एप्पल कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर टेस्ट कर रही है जिसे अपकमिंग आईफोन में लगाया जा सकता है। अगर लीक सही साबित हुआ तो आईफोन का कैमरा लेवल नेक्स्ट लेवल पर चला जाएगा।
लीक के अनुसार एप्पल द्वारा टेस्ट किया जा रहा 200-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर 1/1.12-इंच का हो सकता है। टिपस्टर के मुताबिक कंपनी इसे मल्टी-कैमरा सेटअप में शामिल नहीं करेगी बल्कि सिर्फ मेन कैमरा के लिए 200एमपी सेंसर का इस्तेमाल करेगी। गौरतलब है कि अभी तक आईफोन का कैमरा एप्पल सॉफ्टवेयर के दमपर शानदार फोटो-वीडियो रिकॉर्ड करता था, लेकिन अब सेंसर क्षमता बदलने के बाद इसकी क्वालिटी कई गुणा ज्यादा बेहतर हो सकती है।
iPhone 18 Pro Max Apple का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन बनकर मार्केट में कदम रख सकता है। नए आईफोन में कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी के साथ ही हाई-रिजॉल्यूशन मेगापिक्सल पावर को भी शामिल किया जा सकता है। iPhone 17 Pro Max की बात करें तो इसे 48 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च किया गया था। ये तीनों ही फ्यूजन कैमरा हैं जो फोटोनिक इंजन मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करके तस्वीरों में डिटेल्स बढ़ाते हैं, नॉइज कम करते हैं और कलर एक्यूरेसी बेहतर करते हैं।

आईफोन 17 प्रो मैक्स एप्पल का सबसे एडवांस और पावरफुल मोबाइल है। इसमें 48MP Fusion Wide लेंस, 48MP Fusion Ultra Wide एंगल लेंस और 48MP Fusion Telephoto लेंस लगाया गया है। ये फोन 8x ऑप्टिकल जूम (200mm) और 40x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जो अभी तक किसी भी अन्य आईफोन में नहीं दिया गया था। इनके अलावा 8K Video रिकॉर्डिंग और Dolby Vision HDR सपोर्ट आईफोन को प्रोफेशनल वीडियो मेकिंग के लिए बेस्ट मोबाइल बनाते हैं।
आईफोन 17 प्रो मैक्स के बाद अब एप्पल आईफोन 18 प्रो मैक्स का कैमरा यूजर्स को और भी बेहतरीन क्वालिटी प्रदान करने के मकसद से आएगा। अगर लीक में कही गई 200 मेगापिक्सल कैमरा वाले आईफोन की बात सही साबित होती है तो अपकमिंग iPhone 18 series के मोबाइल फोन फोटोग्राफी की नई सीमाएं तैयार कर सकते हैं। OPPO Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra जैसे कैमरा के माहिर एंड्रॉयड स्मार्टफोंस को कड़ी टक्कर मिल सकती है।
iPhone 17 Pro Max के अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डालें तो यह मोबाइल 6.9-इंच OLED स्क्रीन सपोर्ट करता है जो Super Retina XDR पैनल पर बनी है। यह Dynamic Island और Always-On डिस्प्ले है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Apple का सबसे एडवांस और पावरफुल प्रोसेसर A19 Pro लगाया गया है। लंबा पावर बैकअप देने वाली बैटरी के साथ यह आईफोन MagSafe और Qi2 वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 18-मेगापिक्सल सेंटर स्टेज फ्रंट कैमरा लगाया गया है। इस वक्त इंडिया में आईफोन 17 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये है। इस आईफोन की डिटेल्ड इंफॉर्मेशन आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं।










